भारतीय क्रिकेट इतिहास में पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का नाम एक महान स्पिन गेंदबाजों में से एक के रूप में लिया जाता है। बिशन सिंह बेदी भारत के लिए अनिल कुंबले और हरभजन सिंह जैसे स्पिन गेंदबाजों के साथ अपना स्थान रखते हैं। जिन्होंने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त गेंदबाजी रिकॉर्ड स्थापित किया है।
बिहार के स्पिन गेंदबाज आशुतोष अमन ने तोड़ा बिशन सिंह बेदी का 44 साल पुराना रिकॉर्ड
लेकिन बिशन सिंह बेदी का रणजी क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड बिहार क्रिकेट टीम के एक युवा स्पिन गेंदबाज ने तोड़ दिया है।

बिहार क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज आशुतोष अमन ने बुधवार को मणिपुर के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए लीजेंड स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी के 44 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
आशुतोष अमन ने इस सीजन में अपने नाम किए 68 विकेट,
आशुतोष अमन ने बिशन सिंह बेदी के एक सिंगल रणजी ट्रॉफी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड को पीछे किया है। जिसमें आशुतोष अमन ने मणिपुर के खिलाफ अपने अंतिम मैच में 11 विकेट लेने के साथ ही इस सीजन उन्होंने अपने विकेट की संख्या को 68 विकेट तक पहुंचा दिया है।

एक स्पिनर के तौर पर बिशन सिंह बेदी के नाम एक रणजी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड था जब उन्होंने साल 1974-75 में दिल्ली के लिए खेलते हुए एक रणजी सीजन में 64 विकेट हासिल किए थे।
बिशन सिंह बेदी के 64 विकेट को छोड़ा पीछे
भले ही बिहार क्रिकेट टीम प्लेट ग्रुप के अगले दौर में नॉक आउट नहीं कर पायी लेकिन बिहार के इस स्पिन गेंदबाज आशुतोष अमन ने अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है।

आशुतोष अमन ने इस रणजी सीजन में अपने नाम कुल 68 विकेट दर्ज किए जिसमें से उन्होंने 9 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल का कमाल किया को वहीं 5 बार एक मैच में 10 विकेट हॉल किया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post बिहार के स्पिन गेंदबाज आशुतोष अमन ने तोड़ा बिशन सिंह बेदी का 44 साल पुराना रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.