Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

45 साल बार वेस्टइंडीज के कप्तान होल्डर ने रचा इतिहास, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि 

खेल डेस्क। कप्तान जेसन होल्डर (नाबाद 202) की रिकॉर्ड पारी के बाद ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज (60 रन देकर आठ विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड को 381 रन से शिकस्त दी।

अपनी इस शर्मनाक हरकत के लिए पाक कप्तान सरफराज चार मैचों के लिए निलंबित

वेस्टइंडीज के 628 रन के लक्ष्य के जवाब में मेहमान टीम 246 रन पर सिमट गई। यह वेस्टइंडीज की अपनी जमीन पर यह रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के बाद बाद कप्तान जेसन होल्डर ने भी अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

अब पुजारा ने शतक लगाकर सौराष्ट्र को रणजी फाइनल में पहुंचाया

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने सर गैरी सोबर्स की बराबरी करते हुए आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन ऑलराउंडर का दर्जा हासिल किया। कैरेबियाई द्वीप से सर गैरी सोबर्स के बाद ये मुकाम हासिल करने वाले जेसन होल्डर पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले सर गैरी सोबर्स ने मार्च 1974 में दुनिया के नम्बर वन ऑलराउंडर बने थे।

NzvInd: कीवी टीम ने भारत के सामने रखा 244 रनों का लक्ष्य, मैच में इस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में होल्डर ने 229 गेंदों पर नाबाद 202 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली थी। यह उनके करियर की सबसे बड़ी टेस्ट पारी है। उन्होंने डोवसिच के साथ सातवें विकेट के लिए 295 रन की साझेदारी की थी। वेस्टइंडीज के कप्तान होल्डर ने बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और भारत के रवीन्द्र जडेजा को पछाडक़र ये उपलब्धि हासिल की है।