Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम मैनेजमेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर 4 पर धोनी-केदार नहीं बल्कि अजमा सकता है इस खिलाड़ी को

भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के एक सबसे सफलतम दौरे का समापन किया है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टी-20 सीरीज को बराबर करवाया तो वहीं टेस्ट और वनडे सीरीज मेंं कंगारूओं को पटखनी दी।

भारत को ऑस्ट्रेलिया के बाद अब करना है न्यूजीलैंड का दौरा

अब ऑस्ट्रेलिया की टीम का तो भारतीय टीम ने सफाया कर दिया है और अब विराट कोहली एंड कंपनी न्यूजीलैंड के दौरे के लिए रवाना हो रही है।

PC_GETTY IMAGES

न्यूजीलैंड के दौैर पर भारतीय टीम को सीमित ओवर की दोनों ही सीरीज खेलनी है जिसमें पहले भारतीय टीम को 23 जनवरी से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम का इस सीरीज को लेकर हौंसलें सातवें आसमान पर हैं।

शुभमन गिल को मिला है न्यूजीलैंड के दौरे पर मौका

23 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार हैं जिसमें कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है।

इनमें से भारत के अंडर-19 स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल को पहली बार टीम में मौका मिला है जो केएल राहुल के स्थान पर शामिल किए गए हैं। शुभमन गिल का हालिया प्रदर्शन बड़ा ही जबरदस्त रहा है और उन्हें इसी का रिवार्ड टीम में जगह के रूप में मिला।

भारतीय टीम मैनेजमेंट धोनी या रायडू नहीं बल्कि अजमा सकते हैं शुभमन को 

भारतीय टीम में इन दिनों वनडे में नंबर-4 की पहेली ऐसी है जिसका एक खास सोल्यूशन हाथ नहीं लग पा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर नंबर 4 पर रायडू और धोनी दोनों को अजमाया गया जहां रायडू फ्लॉप साबित हुए तो धोनी नंबर  5 पर भी बढ़िया बल्लेबाज हैं।

लेकिन अंबाती रायडू के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वनडे मैचों में फ्लॉप होने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट शुभमन गिल पर नंबर 4 पर दांव खेल सकता है। वैसे भी शुभमन नंबर 4 के बेहतरीन बल्लेबाज हैं जो लगातार खेलते रहे हैं ऐसे में शुभमन गिल को इस नंबर पर मौका दिया जा सकता है।

शुभमन गिल के नंबर 4 पर उतरने की स्थिति में टीम मैनेजमेंट महेन्द्र सिंह धोनी को नंबर 5 और केदार जाधव को नंबर 6 पर शिफ्ट कर सकती है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post भारतीय टीम मैनेजमेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर 4 पर धोनी-केदार नहीं बल्कि अजमा सकता है इस खिलाड़ी को appeared first on SportzWiki Hindi.