Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुरेश रैना ने विराट कोहली के विपरीत नंबर 4 पर धोनी को बल्लेबाजी कराने की टीम मैनेजमेंट से की अपील

भारतीय टीम के पूर्व का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में फॉर्म में वापसी कर चुके हैं. आखिरी मैच में यह बल्लेबाज नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आया. जिसके बाद ये बहस आम हो गई कि इस खिलाड़ी को नंबर चार पर खिलाना चाहिए या नहीं. बता दें, भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी धोनी को नंबर चार पर खिलाने की वकालत की थी.

ऑस्ट्रेलिया का दौरा महेंद्र सिंह धोनी के लिए शानदार रहा था. उन्होंने पूरे सीरीज में 193 के शानदार औसत से रन बनाएं. धोनी ने सीरीज के तीनो मैच में अर्धशतक लगाएं थे. भारतीय टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने अब रोहित शर्मा की हां में हां मिलाया है. उनको भी लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी को नंबर चार पर बल्लेबाजी करनी चाहीए.

धोनी टेलेंडर्स के साथ भी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं

महेंद्र सिंह धोनी इस समय विकेट के पीछे भी शानदार काम कर रहे हैं. उन्होंने खेले गएं आज के मैच में भी शानदार स्टम्पिंग कर सबको चौका दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ आज के मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की है.

उन्होंने कहा,

‘पिछले कुछ मैचों से वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह टेलेंडर्स के साथ भी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं. अगर वह चार पर बल्लेबाजी कर सकता है, तो वह पांच, छह और सात के साथ भी खेल खत्म कर सकता है. बहुत सारे खिलाड़ी उसके आसपास खेल सकते हैं.”

विराट कोहली का धोनी को मिल रहा है समर्थन 

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में शानदार शतक लगाने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में धोनी को नंबर चार पर खिलाने की वकालत की थी.

रैना ने आगे कहा,

“ वह वास्तव में अच्छी तरह से गेंद को मार रहा है, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उसे विराट कोहली से काफी बैकअप और समर्थन मिल रहा है. अगर आपके पास कप्तान का समर्थन है, तो आप बस वहां जाकर केवल खुलकर खेलना होता है. नंबर 4 स्लॉट उसे सूट  करता है.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post सुरेश रैना ने विराट कोहली के विपरीत नंबर 4 पर धोनी को बल्लेबाजी कराने की टीम मैनेजमेंट से की अपील appeared first on SportzWiki Hindi.