लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: लगातार जीत के बाद आज भारत को शर्मनाक हार मिली है. बता दें कि कैप्टेन विराट कोहली के नहीं होने से टीम तास की पत्तों की तरह बिखर गया. न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से रौंदा है. बता दें कि इस सीरीज में टीम इंडिया को आज करारी हार मिली है. टीम इंडिया के बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप हुए. टीम इंडिया में न विराट कोहली हैं और न एमएस धोनी हैं. उनकी बगैर टीम इंडिया ने शर्मनाक परफॉर्मेंस दी. टीम इंडिया ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना डाला है. वनडे में टीम इंडिया का ये 7वां सबसे कम स्कोर बनाया है.
टीम इंडिया ने वनडे में सबसे कम स्कोर बनाया है. टीम इंडिया ने 92 रन जड़कर 7वां सबसे कम स्कोर बनाया है. भारत ने साल 2000 में सबसे कम स्कोर बनाया था. श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया 54 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई थी. टीम इंडिया ने पिछला सबसे कम स्कोर साल 2010 में बनाया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ ही उन्होंने 88 रन बनाए थे.
4th ODI. It’s all over! New Zealand win by 8 wickets https://t.co/3SO7aSya6I #NZvInd #TeamIndia
— BCCI (@BCCI) January 31, 2019
अब 8 साल बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 92 रन ही बना पाए. टीम इंडिया के फैन्स में बहुत गुस्सा है. ट्विटर के जरिए वो गुस्सा निकाल रहे हैं और भारतीय बल्लेबाजों को कोस रहे हैं.
भारतीय टीम को हेमिल्टन में 212 गेंदें बाकी रहते हुए हार मिली है, जो कि गेंदों के हिसाब से उसकी सबसे बड़ी हार है. इससे पहले 22 अगस्त 2012 को श्रीलंका ने उसे 209 गेंद बाकी रहते हुए 8 विकेट से रौंदा था.
The post 4th ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से रौंदा, ताश के पत्तों की तरह बिखर गई टीम इंडिया appeared first on Live Cities.