खेल डेस्क। चेतेश्वर पुजारा (193) और विकेटकीपर ऋषभ पंत (नाबाद 159) की रिकॉर्ड शतकीय पारियों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट पर 622 रन बनाकर घोषित की।
मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा 193 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 373 गेंदों का सामना करते हुए 22 चौके लगाए। वहीं पंत ने इस पारी में पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा।
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर नीशम ने मारे इतने छक्के कि देखती रह गई दुनिया
पंत भारत की ओर से विदेशी धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने अपनी पारी में नाबाद 159 रन बनाए। इससे पहले विदेशी धरती पर एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में एमएस धोनी ने 148 रन की सबसे बड़ी पारी खेली थी।
धोनी ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में यह पारी खेली थी। पंत ने अपनी शतकीय पारी में 189 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया।
SLvNZ: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में श्रीलंका को रौंदा 45 रनों, इस कीवी बल्लेबाज ने लगाया साल का पहला शतक
वहीं ऑलरांडर रवीन्द्र जडेजा ने भी 81 रन की पारी खेली। पंत और जडेजा ने सातवें विकेट के 204 रन की साझेदारी की। वहीं रवीन्द्र जडेजा ने अपनी पारी में 114 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और एक छक्कालगाया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे सफल गेंदबाज नाथन लियोन रहे। जिन्होंने अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए। जबकि जोश हेजलवुड ने दो और स्टार्क ने एक विकेट अपने नाम किया।