सिडनी। भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव (50 रन पर दो विकेट) और रवीन्द्र जडेजा (51 रन पर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने चौथे एवं अन्तिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन चार के समय तक ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट केवल 198 रन पर ही झटक लिए है।
ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन का पुजारा को मिलेगा ये बड़ा इनाम!
ऑस्ट्रेलिया को मार्कस हैरिस (79) और उस्मान ख्वाया (27) ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का विकेट पतन शुरू हो गया। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। लम्बी होती इस साझेदारी को कुलदीप यादव ने ख्वाया को आउट कर तोड़ी।
पंत ने सिडनी में बना डाले कई रिकॉर्ड, इस मामले में बने एशिया के नंबर वन विकेटकीपर
हैरिस ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 120 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने आठ चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से शॉन मार्श का बल्ले एक बार फिर से खमोश रहा। वह केवल आठ रन ही बना सके। भारत की ओर से तेज गेंदबाज शमी ने भी एक विकेट लिया।
भारतीय कप्तान विराट कोहली को नहीं मिली इस टीम में जगह, प्रशंसकों को लगा झटका
इससे पहले दूसरे दिन टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा (193 रन) और विकेटकीपर रिषभ पंत (नाबाद 159 रन) की शानदार शतकीय पारियों के दम पर भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 622 रन बनाकर घोषित की। इस प्रकार ऑस्ट्रेलिया अभी भारत के स्कोर से 424 रन पीछे है और उसके बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब 21 तथा कप्तान टिम पेन 1 रन पर नाबाद हैं।
भारत से जीत हासिल करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने आठ साल बाद इस तेज गेंदबाज को किया वनडे टीम में शामिल