क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट विश्व कप के शुरू होने में अब करीब चार महीने का समय बचा हुआ है। सभी टीमों ने इसे लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही यह विश्व कप कई बड़े खिलाड़ियों के लिए अंत विश्व कप भी हो सकता है। भारत की टीम में ही ऐसे कई बड़े नाम शामिल हैं। हालाँकि, वर्तमान भारतीय गेंदबाजी को देखे तो यह काफी युवा है और लगभग सभी खिलाड़ी अगला विश्व कप भी खेल सकते हैं।
आईये आपको 5 ऐसे गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जिनका यह अंतिम विश्व कप हो सकता है।
5. इमरान ताहिर

पाकिस्तान मूल के 40 वर्षीय दक्षिण अफ़्रीकी लेग स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने विश्व कप 2011 में अपना वनडे डेब्यू किया था। पहले ही मैच में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 विकेट चटकाए थे। उसके बाद से वह वनडे और टी-20 दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख स्पिन गेंदबाज हैं।
उन्होंने 32 साल की उम्र में डेब्यू किया था और अभी उनके नाम 92 वनडे में 152 विकेट दर्ज हैं। उम्र को देखते हुए यह उनका अंतिम विश्व कप हो सकता है।
4. मशरफे मुर्तजा

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मशरफे मुर्तजा का भी यह अंतिम विश्व कप हो सकता है। उन्होंने 2001 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही बांग्लादेश ने विश्व कप 2007 में भारत को मात दी थी।
वह पूरे करियर में चोट से जूझते रहे हैं और इसी वजह से करीब 18 साल के करियर में सिर्फ 202 वनडे खेल पाए हैं। 35 वर्षीय मुर्तजा का यह अंतिम विश्व कप हो सकता है।
3. केमार रोच

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं। 2008 में डेब्यू करने वाले रोच ने अपनी गति से सभी को प्रभावित किया था। विश्व कप 2011 में उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ अपने करियर की सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की थी।
दिल्ली में खेले गये मैच में उन्होंने 27 रन देकर 6 विकेट लिए थे। उन्होंने अभी तक 80 वनडे मैच खेले हैं इसके बावजूद यह उनका अंतिम विश्व कप हो सकता है।
2. डेल स्टेन

टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अभी तक सिर्फ 121 वनडे मैच ही खेले हैं। फिटनेस की वजह से वह काफी समय तक टीम से बाहर भी थे। 35 वर्षीय स्टेन ने अब टीम में वापसी जरुर कर ली है लेकिन अब उनमें ज्यादा क्रिकेट नहीं बचा। 121 मैच में 192 विकेट लेने वाले स्टेन का भी यह अंतिम विश्व कप साबित हो सकता है।
1.लसिथ मलिंगा

सीमित ओवरों के खेल के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शामिल लसिथ मलिंगा का भी यह अंतिम विश्व कप हो सकता है। वनडे मैचों में सबसे ज्यादा तीन हैट्रिक और लगातार चार गेंद पर चार विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज मलिंगा चोट की वजह से काफी समय तक टीम से बाहर थे। एशिया कप से उन्होंने श्रीलंका की टीम में वापसी की थी। 35 वर्षीय मलिंगा का भी यह अंतिम विश्व कप साबित हो सकता है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 5 दिग्गज गेंदबाज जो विश्वकप 2019 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं appeared first on SportzWiki Hindi.