Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 बल्लेबाज जिन्होंने भारत के लिए वनडे मैचों में सबसे तेज अर्धशतक बनाये, हैरान करने वाले हैं पहले 2 नाम

भारतीय क्रिकेट टीम हमेशा अपने बल्लेबाजों के लिए जानी जाती रही है। टीम के पास कई गेंदबाज भी रही हैं लेकिन बल्लेबाजों को तबज्जों की जाती है। कई भारतीय बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट में अलग पहचान बनाई है। वनडे क्रिकेट में भारत के बल्लेबाज हमेशा तेजी से रन बनाने वालों में जाने जाते हैं। आज हम आपको भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।

5. युवराज सिंह (22 गेंद)

भारतीय टीम के बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने वनडे मैचों में 22 गेंद में अर्धशतक बनाया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2004 में 22 गेंद में अर्धशतक बनाया था। इस मैच में युवी ने 32 गेंद में 69 रनों की पारी खेली। भारत ने इस मैच को 91 रनों से अपने नाम किया था।

4. राहुल द्रविड़ (22 गेंद)

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ अपनी सूझबूझ भरी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। इसके बावजूद द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2003 में हैदराबाद में 22 गेंद पर अर्धशतक बनाया था। भारत ने उस मैच को 145 रनों से अपने नाम किया। 22 गेंद की अपनी पारी में द्रविड़ ने 5 चौके और 3 छक्के जड़े।

3. वीरेंद्र सहवाग (22 गेंद)

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी वनडे मैचों में 22 गेंद ममे अर्धशतक बनाया था। उन्होंने केन्या के खिलाफ 2001 में यह पारी खेली थी। इस मैच को भारत ने 186 रनों से अपने नाम किया था।23 गेंद की 55 रनों की पारी में वीरू ने 7 चौके और 3 छक्के जड़ें।

2. कपिल देव (22 गेंद)

भारत के वनडे मैचों में पहला शतक बनाने वाले कपिल देव के नाम भी 22 गेंद में अर्धशतक दर्ज है। उन्होंने 1983 के वेस्टइंडीज दौरे पर माइकल होल्डिंग, एंडी रोबर्ट्स, मैलकम मार्शल जैसे गेंदबाजों के सामने यह पारी खेली थी। उस मैच में उन्होंने 38 गेंद में 72 रन बनाये। भारत ने 27 रनों से यह मैच जीता था।

1. अजीत अगरकर (21 गेंद)

भारत की तरफ से वनडे मैचों में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अजीत अगरकर के नाम दर्ज है। उन्होंने 2000 में राजकोट में जिम्बाब्वे के खिलाफ 21 गेंद में अर्धशतक बनाया था। भारत ने इस मैच को 39 रनों से अपने नाम किया था। अगरकर ने 25 गेंद में 67 रन बनाये थे। इसमें 7 चौके और 4 छक्के लगाये।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 5 बल्लेबाज जिन्होंने भारत के लिए वनडे मैचों में सबसे तेज अर्धशतक बनाये, हैरान करने वाले हैं पहले 2 नाम appeared first on SportzWiki Hindi.