भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज को भारत की टीम ने 2-1 से जीत लिया है. सीरीज जीत के बाद भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है.
युवा खिलाड़ियों और पुजारा के बांधे तारीफों के पुल

भारत की इस जीत के बाद कोच रवि शास्त्री ने अपने युवा खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है. उन्होंने साल 2018 में डेब्यू करने वाले जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, हनुमा विहारी, मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ की जमकर तारीफ की है. कोच रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की भी जमकर तारीफ की है.
पुजारा को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी पैट पहनकर आना चाहिए था

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने अपने बयान में कहा, “चेतेश्वर पुजारा ने इस पूरी सीरीज के दौरान जिस तरह का खेल दिखाया है. वह शानदार है. उसने सिर्फ और सिर्फ इस सीरीज में बल्लेबाजी ही की है. सिर्फ उसने एक गलती की है. उसने प्रेजेंटेशन में भी पैट पहनकर ही आ जाना चाहिए था. जिससे वह सीधे बल्लेबाजी करने के लिए जा सके.”
ऋषभ, मयंक, हनुमा और पृथ्वी को आगे भी मिलेंगे मौके

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने आगे अपने बयान में कहा, “अगर कुलदीप यादव प्रदर्शन करता रहता है, तो हम उसे लगातार टीम में मौका देंगे. वह टेस्ट टीम का भी परमानेंट मेंबर बन सकता है. हमारे लिए साल 2018 में जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, हनुमा विहारी, मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ ने डेब्यू किया है.
सभी के पास अच्छी प्रतिभा है. दुर्भाग्यवश पृथ्वी हमारे साथ इस सीरीज में नहीं थे. हम इन खिलाड़ियों को आगे भी टेस्ट क्रिकेट में मौका देते रहेंगे और मुझे उम्मीद है, कि हमें यह खिलाड़ी लम्बे समय तक नंबर-1 पर रखेंगे.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post रवि शास्त्री ने जीत के बाद बताया, कि किन 5-6 खिलाड़ियों को आने वाले सालों में मिलेंगे टेस्ट क्रिकेट में मौके appeared first on SportzWiki Hindi.