भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल में ही वनडे सीरीज समाप्त हुई है. इस तीन मैचों की वनडे सीरीज को भारत की टीम ने 2-1 के अंतर से जीत लिया था. इससे पहले दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली गई थी. टेस्ट सीरीज को भारत की टीम ने 2-1 के अंतर से जीत लिया था. वहीं तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रा हो गई थी.
कुल 50 मिलयन लोगो ने सोनी लिव पर 7 बिलियन मिनट देखा मैच

आपकों बता दें, कि भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज को दर्शकों का काफी प्यार मिला है. सोनी लिव पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देखने का रिकॉर्ड बना है. आपकों बता दें, कि इस दौरे में वनडे, टेस्ट और टी-20 मिलाकर कुल 10 मैच हुए थे. जिसे करीब 50 मिलियन लोगो ने 7 बिलियन मिनट तक देखा.
इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका दौरे के मुकाबले भारी इजाफा

आपकों बता दें, कि इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका दौरे से ऑस्ट्रेलिया दौरे की व्यूवरशिप में भारी इजाफा हुआ है. साउथ अफ्रीका दौरे को जहां 25 मिलियन लोगो ने देखा था. वहीं इंग्लैंड दौरे को 30 मिलियन लोगो ने देखा था.
साउथ अफ्रीका दौरे में जहां 2 बिलियन मिनट लाइव स्ट्रीमिंग देखी गई थी. वहीं इंग्लैंड दौरे पर 2.5 मिलियन मिनट हमारी लाइव स्ट्रीमिंग देखी गई थी.
सोनी डिजिटल के हेड ने जारी किया बयान

सोनी डिजिटल के हेड उदय सोढी ने अपना एक बयान जारी करते हुए कहा, “ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हमें 50 मिलियन डिजिटल व्यूवरशिप मिली है. जो साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड दौरे से काफी ज्यादा है. साउथ अफ्रीका दौरे पर हमें 25 मिलियन की व्यूवरशिप मिली थी. वहीं इंग्लैंड दौरे पर हमें 30 मिलियन की व्यूवरशिप मिली थी.
साउथ अफ्रीका दौरे में जहां 2 बिलियन मिनट हमारी लाइव स्ट्रीमिंग देखी गई थी. वहीं इंग्लैंड दौरे पर 2.5 मिलियन मिनट हमारी लाइव स्ट्रीमिंग देखी गई, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे में हमारी लाइव स्ट्रीमिंग को देखने में करीब चार 3.5 गुना फायदा हुआ है. ऑस्ट्रेलिया दौरे मर हमारी लाइव स्ट्रीमिंग को करीब 7 बिलियन लोगो ने देखा.”

गर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे में व्यूवरशिप के टूटे सभी रिकॉर्ड, कुल 50 मिलयन लोगो ने सोनी लिव पर 7 बिलियन मिनट तक देखें मैच appeared first on SportzWiki Hindi.