ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हुए वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है। मेलबर्न में हुए निर्णायक मुकाबले को टीम ने 7 विकेट से अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने टेस्ट सीरीज को भी 2-1 से ही जीता था। हालाँकि, टी-20 सीरीज में किस्मत ने साथ नहीं दिया और यह बारिश की वजह से 1-1 की बराबर रह गया।
धोनी और चहल ने दिखाया शानदार

भारत की वनडे सीरीज जीत में महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में धीमी बल्लेबाज के बाद आलोचकों के निशाने पर आये माही ने अगले दोनों मैच में शानदार बल्लेबाजी की और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता।
पूरी सीरीज में बेंच पर बैठने वाले युजवेंद्र चहल को इस मैच में खेलने का मौका मिला। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 42 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के 6 बल्लेबाजी को आउट किया और प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता।
इनाम पर भड़के सुनील गावस्कर

प्लेयर ऑफ द मैच युजवेंद्र चहल और प्लेयर ऑफ द सीरीज महेंद्र सिंह धोनी को इनाम के रूप में 500 डॉलर मिले। यह करीब 35 हजार रूपये होते हैं। इतनी कम राशि मिलने की वजह से सुनील गावस्कर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर भड़क गये। उन्होंने कहा
“500 डॉलर क्या होता है और ये शर्म वाली कि टीम को सिर्फ ट्रॉफी दी गई। आयोजक ब्रॉडकास्ट राइट्स के जरिए काफी पैसे कमाते हैं लेकिन खिलाड़ियों को अच्छी इनामी राशि क्यों नहीं दे सकते। वह खिलाड़ियों की वजह से ही स्पॉन्सर्स से इतने पैसा कमा पाते हैं।”
विंबलडन का दिया उदहारण

लॉन टेनिस की प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम विंबलडन में खिलाड़ियों को जीत पर अच्छी राशि मिलती है। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने इसका भी उदाहरण देते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर निशाना साधा। उन्होंने कहा
“विंबलडन जैसे टूर्नामेंट की इनामी राशि देखिए, वह काफी अच्छी है। खिलाड़ियों की अहम भूमिका होती है इसलिए उन्हें अच्छा इनाम भी मिलना चाहिए।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post महेंद्र सिंह धोनी और चहल को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया 500 डॉलर का इनाम, भड़क उठे सुनील गावस्कर appeared first on SportzWiki Hindi.