23 मार्च से आईपीएल 2019 शुरू हो रहा है, लेकिन इसी बीच आईपीएल से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के मालिक 12वें सीजन से पहले अपनी आधी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है.
सूत्रों के मुताबिक़, राजस्थान रॉयल्स के मालिक अपनी टीम को वित्तीय मजबूती देने के लिए अपनी फ्रेंचाइजी की आधी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है. आपकों बता दें, कि मनोज बडाले राजस्थान रॉयल टीम के मूल मालिक है. टीम के अन्य हिस्सेदारों में लैचलन मार्डोक, आदित्य एस चेलाराम और सुरेश चेलाराम शामिल हैं.
50 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने को तैयार राजस्थान

बीसीसीआई के एक वरिष्ट अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ”हां, राजस्थान रॉयल्स अपनी हिस्सेदारी का बड़ा हिस्सा बेच रहा है और सबसे ज्यादा बोली लगाने वालों को यह मिलेगा. हमने सुना है, कि यह करीब 50 प्रतिशत होगा और देश के कुछ बड़े व्यावसायिक घराने इस हिस्सेदारी को खरीदने के इच्छुक दिख रहे हैं.”
संजीव गोयनका से चल रही बात

बीसीसीआई के इस अधिकारी ने आगे अपने बयान में कहा,
“पूर्व आईपीएल फ्रेंचाइजी पुणे सुपरजायंट के मालिक संजीव गोयनका इस हिस्सेदारी को खरीदने के इच्छुक है. हालाँकि, अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है. उनकी टीम पुणे सुपरजायंट ने 2019 में अच्छा खेल दिखाया था और फाइनल तक अपनी जगह बनाई थी. आप प्रतीक्षा करें और देखें, कि आगे क्या होता है.”
पिछले सीजन शानदार रहा था राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन

आपकों बता दें, कि राजस्थान रॉयल्स की टीम का आईपीएल 2018 में शानदार प्रदर्शन रहा था. राजस्थान रॉयल की टीम ने प्लेऑफ़ में अपनी जगह बनाई थी.
हालाँकि, एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा था. आईपीएल के पहले सीजन को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने ही जीता था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post राजस्थान रॉयल्स की टीम 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही, इस आईपीएल टीम के मालिक ने जताया खरीदने की इच्छा appeared first on SportzWiki Hindi.