Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कबड्डी और फूटबॉल के बाद अब इस आईपीएल टीम की 50% हिस्सेदारी खरीद सकते हैं अभिषेक बच्चन

कुछ दिन पहले ही खबर आई थी, कि आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स 12वें सीजन से पहले अपनी 50% की हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है.

सूत्रों के मुताबिक़, राजस्थान रॉयल्स के मालिक अपनी टीम को वित्तीय मजबूती देने के लिए अपनी फ्रेंचाइजी की आधी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है. अपनी टीम की 50% की हिस्सेदारी बेचने के लिए राजस्थान रॉयल के मालिक हिस्सेदार खोज रहे हैं.

बच्चन परिवार खरीद सकती है राजस्थान रॉयल की 50% हिस्सेदारी 

आपकों बता दें, कि इसी बीच बड़ी खबर आ रही है. जो यह है, कि बच्चन परिवार राजस्थान रॉयल्स टीम की 50% हिस्सेदारी को खरीद सकता है. दरअसल, इसी सिलसिले में अभिषेक बच्चन ने राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बादले के साथ लंदन में बात की है.

इस बात की पुष्टि करते हुए एबी कॉर्प के सीईओ रमेश पुलकपा ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को कहा, “हां, अभिषेक बच्चन ने लंदन में मनोज बादले के साथ मुलाक़ात की थी.”

चेन्नई सुपर किंग्स के मालिकों से भी की थी बात 

रिपोर्ट के मुताबिक़ बच्चन परिवार ने पहले चेन्नई सुपर किंग्स के मालिकों से कुछ प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदने के लिए संपर्क किया था और फिर इसके बाद उन्होंने राजस्थान रॉयल के मालिकों से टीम खरीदने के लिए संपर्क किया है.

पहले ही प्रो कबड्डी लीग और आईएसएल में खरीदी हुई है टीम 

आपकों बता दें, बच्चन परिवार ने पहले ही प्रो कबड्डी लीग में जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम खरीदी हुई है. वहीं इंडियन सुपर लीग में बच्चन परिवार ने चेन्नईयन एफसी टीम खरीदी हुई है.

बता दें, कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने भी राजस्थान रॉयल्स टीम की कुछ हिस्सेदारी खरीदी थी, लेकिन फिक्सिंग के विवादों के चलते राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को यह टीम छोड़नी पड़ी थी, लेकिन अब बच्चन परिवार राजस्थान रॉयल्स टीम की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी को खरीदने की तैयारी में है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post कबड्डी और फूटबॉल के बाद अब इस आईपीएल टीम की 50% हिस्सेदारी खरीद सकते हैं अभिषेक बच्चन appeared first on SportzWiki Hindi.