Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम ने भारतीय नेत्रहीन फुटबाल महासंघ को 50 हजार रुपए दान में दिये

अबुधाबी
भारतीय फुटबाल खिलाड़ियों से अनुशासन के छोटे छोटे उल्लघंन से एकत्रित की गयी राशि का इस्तेमाल नेक काम के लिये किया गया क्योंकि टीम ने 50 हजार रूपये की राशि को भारतीय नेत्रहीन फुटबाल महासंघ (आईबीबीएफ) को दान में देने का फैसला किया। राष्ट्रीय टीम के सदस्यों पर पिछले कुछ वर्षों में ट्रेंिनग के लिये देर से आने, खाने के समय मोबाइल फोन लाने और गलत पोशाक पहनने के छोटे छोटे उल्लघंनों के लिये जुर्माना लगाया जाता था। टीम ने इस राशि को आईबीबीएफ को देने का फैसला किया जो इससे फुटबाल खरीद सेकेंगे। मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने कहा कि समाज को इस तरह कुछ वापस देना अहम है। उन्होंने भारत के अगले एशियाई कप मैच से पहले कहा कि नेत्रहीन फुटबाल जिस तरह की फुटबाल का इस्तेमाल करते हैं, वो प्रत्येक गेंद 50 डालर की पड़ती है। इसलिये हम उन्हें कुछ फुटबाल खरीदने के लिये मदद कर रहे हैं।