ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज शनिवार, 5 जनवरी से सिडनी के मैदान पर बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला के तीसरे दिन का खेल शुरु हो चुका हैं. तीसरे दिन खेल की शुरुआत मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अपने दूसरे के स्कोर 24/0 के आगे से की…
तीसरे दिन का पहला सत्र पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया की टीम के नाम ही रहा. पहले सत्र के खेल में मेजबान टीम ने मात्र एक विकेट गवांया और 122 रन भी बनाये. टीम का यह पहला विकेट उस्मान ख्वाजा के रूप में आया. उस्मान ख्वाजा को इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल रहे कुलदीप यादव ने आउट किया.
रहाणे ने लपके दो शानदार कैच

सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन के दूसरे सत्र का आगाज ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए सही ना रहा. टीम ने पहले 42.6 ओवर में मार्कस हैरिस 79 की विकेट गवाई, तो 48.1वें ओवर में टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज शॉन मार्श भी आउट हो गये.
शॉन मार्श को टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज रविन्द्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया. शॉन मार्श ने मात्र 13 गेंदों का सामना किया और वह केवल आठ रन बनाकर ही आउट हो गये. शॉन मार्श का कैच फर्स्ट स्लीप में भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने पकड़ा.
यह कैच रहा सबसे शानदार

अजिंक्य रहाणे द्वारा पकड़ा गया कैच वाकई में देखने में काफी ही शानदार था. मगर रहाणे यही नहीं रुके और उन्होंने मोहम्मद शमी के 52वें ओवर की चौथी गेंद पर मर्नुस लाबुशेन का अविश्वसनीय कैच पकड़ा. रहाणे ने यह कैच शोर्ट मिड विकेट के दिशा में डाइव लगाकर पकड़ा.
मर्नुस लाबुशेन का यह कैच पकड़ने के साथ ही टीम इंडिया ने मैच में ना सिर्फ जोरदार वापसी की, बल्कि मेजबान टीम को चौथा झटका भी दिया. लाबुशेन 95 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए.
यह देखे रहाणे का यह शानदार कैच
Not a bad innings but another Aussie fails to kick on after getting a start https://t.co/2Tg8yn8rj0 #AUSvIND pic.twitter.com/CfMhOuBhKB
— Telegraph Sport (@telegraph_sport) January 5, 2019
The post वीडियो: 51.4वें ओवर अजिंक्य रहाणे ने पकड़ा एक बेहद ही अविश्वसनीय कैच, कैच ऐसे जिसे देखने के बाद आपको नहीं होगा अपनी आँखों पर यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.