Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: 52.5वें ओवर में विराट कोहली का कैच लपकने के बाद देखने लायक था टिम पेन का रिएक्शन

सिडनी टेस्ट मैच के पहले दिन के दो सत्रों में बुरी तरह पिछड़ने के बाद तीसरे सत्र पहले ही ओवर में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने मैच में जोरदार वापसी की… ऑस्ट्रेलियाई टीम के उपकप्तान और तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड ने पहले दिन के अंतिम सत्र के खेल में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को आउट कर टीम इंडिया को एक बद झटका दिया.

जोश हेज़लवुड ने विराट कोहली को 52.5वें ओवर में विकेट के पीछे कैच आउट करवाया. विराट कोहली का कैच विकेटकीपर और मेजबान टीम के कप्तान टिम पेन ने पकड़ा. किंग कोहली ने पहली पारी में 59 गेंदों का सामना किया और 23 रन बनाये. अपनी पारी में कोहली ने चार उम्दा चौके भी लगाये.

कोहली का विकेट बड़ा विकेट 

(Photo by : Getty Images)

विराट कोहली का विकेट हासिल करने के साथ पूरी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ख़ुशी से झूम उठी. टिम पेन ने तो कप्तान कोहली का कैच पकड़ने के बाद सबसे निराले अंदाज में विकेट के गिरने का जश्न मनाया. दरअसल टिम पैन ने विराट कोहली का शानदार कैच लपकने के तुरंत बाद गेंद को बहुत ही तेजी के साथ नीचे की ओर पटका.

वाकई में टिम पेन का यह सेलिब्रेशन इस बात की साफतौर पर दर्शाता हैं, कि विराट कोहली के विकेट की कितनी बड़ी महत्वता हैं. वीडियो में देखे आखिर कैसे आउट हुए विराट कोहली…

 

इस श्रृंखला में किया हैं शानदार प्रदर्शन 

Image Credit By : Twitter

आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में विराट कोहली ने अपने खेल से सभी को खासा प्रभावित किया हैं. अभी तक खेली सात पारियों में विराट रन मशीन कोहली इस सीरीज में 40.29 की औसत के साथ कुल 282 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक जोरदार शतकीय पारी भी निकली हैं.

इतना ही नहीं आज आउट होने से पहले विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 19,000 रन भी पूए कर लिए. भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 19 हजार रन बनाने वाले विराट तीसरे और विश्व के कुल 12वें खिलाड़ी बने.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो: 52.5वें ओवर में विराट कोहली का कैच लपकने के बाद देखने लायक था टिम पेन का रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.