क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। इस खेल में रोज नए रिकॉर्ड बनते हैं तथा पुराने रिकॉर्ड टूटते हैं। सच भी है, रिकॉर्ड टूटने के लिए ही तो बनते हैं। शायद इसीलिए हर खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंदी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देता है।इस स्टोरी में हम आपको उन 5 भारतीय क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके रिकॉर्ड आज भी कायम हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो इन रिकॉर्डों को तोड़ना अब असंभव हो चुका है।
1-अनिल कुंबले
अनिल कुंबले एक टेस्ट इनिंग में 10 विकेट लेकर एक कीर्तिमान रच चुके हैं। उन्होंने यह करिश्मा पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान पर किया था। कुंबले का यह रिकॉर्ड आज तक अजेय है।
2-महेंद्र सिंह धोनी
विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने आईसीसी की सभी ट्रॉफियां अपने नाम करने का बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया है। धोनी ने अपनी कप्तानी में 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वर्ल्ड कप तथा 2015 में चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल की।
3-इरफान पठान
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही ओवर में हैट-ट्रिक लेकर सभी को चौंका दिया था। इरफान ने यह कारनामा साल 2006 में किया था।
4-सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर को यूं ही क्रिकेट का भगवान नहीं कहा जाता है। सचिन ने इंटरनेशनल लेवल पर अपना परचम लहराया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले सचिन एकमात्र खिलाड़ी है।
5-रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा एक दिवसीय मैचों में अब तक 3 दोहरे शतक बना चुके हैं। एक दिवसीय मैच की एक पारी में 264 रनों की पारी खेलकर इस प्रारूप के आज भी किंग बने हुए हैं। क्रिकेट के ये चुनिंदा रिकॉर्ड टूटने का इंतजार हर किसी को हैं। ऐसे में अब यह देखना होगा कि क्रिकेट जगत का कौन से दिग्गज इन महान रिकॉर्डों को तोड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हैं।
Herald