Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शोएब अख़्तर की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं दुनिया के ये 5 गेंदबाज, टीम इंडिया का यह धाकड़ बॉलर भी...

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख़्तर को रफ्तार का बादशाह कहा जाता है। यह अपने खेल के दिनों में रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर थे। पिछले 8 सालों से उनकी सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
जानकारी के लिए बता दें कि विश्वकप 2003 में शोएब अख़्तर ने केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। इसी विश्वकप के बाद शोएब अख़्तर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। तब से लेकर आज तक यह रिकॉर्ड उसी तरह से कायम है। इस स्टोरी में हम आपको 5 ऐसे गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

1-मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलियाई टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क मौजूदा समय में क्रिकेट जगत के शीर्ष गेंदबाज माने जाते हैं। यॉर्कर गेंदबाजी मिचेल स्टार्क का मुख्य हथियार है। मिचेल 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। वह साल 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 160.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं।

2-जसप्रीत बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम को गेंदबाजी का एक नायाब हीरा मिला है। बुमराह छोटे रनअप के साथ 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। बुमराह 153 किमी प्रति घंटे की स्पीड से भी गेंदबाजी कर चुके हैं। जसप्रीत बुमराह का अनोखा गेंदबाजी एक्शन भी बल्लेबाजों की समझ से परे है। 25 वर्षीय जसप्रीत बुमराह एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक 21 की औसत से 78 विकेट चटका चुके हैं। समय के हिसाब बुमराह के गेंदबाजी की स्पीड बढ़ती जा रही है, ऐसे में यह कहना लाजिमी होगा कि वह शोएब के रिकॉर्ड के नजदीक पहुंच सकते हैं।

3-कगिसो रबाडा

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज कगिसो रबाडा की उम्र अभी महज 23 साल है। कगिसो रबाडा 145 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत स्पीड से गेंदबाजी करते हैं। कई बार वह 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ज्यादा गेंदबाजी कर चुके हैं। रबाडा ने अपने डेब्यू वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया था। रबाडा के पास शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।

4-लोकी फर्ग्यूसन

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन अब तक 21 एकदिवसीय मैचों में 36 विकेट ले चुके हैं। फर्ग्यूसन की औसत स्पीड 145 किलोमीटर प्रति घंटा है। वह प्रथम श्रेणी के मैचों में 153 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद डाल चुके हैं। भविष्य में लोकी फर्ग्यूसन भी तेज गेंदबाजी में शोएब अख्तर के करीब पहुंचने की उम्मीद रख सकते हैं।

5-ओशेन थॉमस

21 वर्षीय कैरेबियन गेंदबाज ओशेन थॉमस अपने पहले टी-20 में शिखर धवन और रोहित शर्मा को पवेलियन भेज चुके हैं। 21 वर्षीय थॉमस 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। उम्र के परिपक्व होने के साथ उनकी गति बढ़ना स्वाभाविक है। आईपीएल के 12वें सीजन में ओशेन थॉमस को राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 10 लाख में खरीदा है।



Herald