वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी करना वैसे तो दोनों ही पारियों में परिणाम के लिहाज से बड़ा ही महत्वपूर्ण होता है। लेकिन बात जब किसी टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करने की हो तो बल्लेबाजी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी करना इतना आसान नहीं रहता है जितना पहले बल्लेबाजी के दौरान होता है।
इन पांच भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए हैं लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक
ऐसे में जब एक बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बड़ा स्कोर बनाना और अपनी टीम को स्कोर हासिल करवाना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
आपको आज हम इसी से जुड़ा एक रिकॉर्ड दिखाते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में अब तक कई दिग्गज बल्लेबाज रहे जिसमें से उन 5 बल्लेबाजों से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने चेज करते हुए बनाए हैं सबसे ज्यादा शतक।
वीरेन्द्र सहवाग और सौरव गांगुली( 7 शतक)
भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व खिलाड़ी सौरव गांगुली और वीरेन्द्र सहवाग का जबरदस्त प्रभाव रहा है। सौरव गांगुली और वीरेन्द्र सहवाग ने भारतीय टीम को अपने-अपने दम पर कई यादगार जीत दिलायी हैं।

सौरव गांगुली ने अपने वनडे क्रिकेट करियर में 22 शतक ठोके। इन शतकों में गांगुली ने 7 शतक लक्ष्य का पीछा करते हुए लगाए। वीरेन्द्र सहवाग ने अपने वनडे करियर में कुल 15 शतक लगाए जिसमें से उन्होंने 7 शतक भारतीय टीम के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान बनाए।
शिखर धवन( 8 शतक)
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी इस टीम के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं। शिखर धवन ने अब तक कई जबरदस्त पारियां खेल वनडे मैचों में भारत के लिए कई जीतों के सूत्रधार रहे।

शिखर धवन ने अपने करियर में कई बेस्ट पारियां खेली जिसमें बात जब उनके वनडे करियर में अब तक के शतकों की करें तो उन्होंने 15 शतक जड़े। धवन के इन 15 वनडे शतकों में 8 शतक तो स्कोर चेज करते हुए लगाए।
रोहित शर्मा ( 10 शतक)
भारतीय टीम के सीमित ओवर के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं ये अब किसी को बताने की जरूरत नहीं है। रोहित शर्मा ने भारत के कई मैचों में जीत दिलायी है।

भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा ने कई यादगार और जबरदस्त पारियां खेली जिसमें अब तक रोहित ने अपने वनडे करियर में 22 शतक जड़े हैं। इनमें से उन्होंने 10 शतक लक्ष्य का पीछा करते हुए लगाए।
सचिन तेंदुलकर( 17 शतक)
भारतीय क्रिकेट टीम के मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ना केवल अपने देश बल्कि क्रिकेट जगत के सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरे करियर में 100 शतक लगाए हैं तो वहीं वनडे क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने सबसे ज्यादा 49 शतक लगाए हैं। इन शतकों में से सचिन ने 17 शतक तो चेज करते हुए जड़े हैं।
विराट कोहली ( 24 शतक)
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को ना केवल भारतीय टीम बल्कि क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा चेज मास्टर कहा जाता है। विराट कोहली में वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करने की जबरदस्त काबिलियत है।

विराट कोहली इस समय सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 39 शतक लगा चुके हैं। इन शतकों में विराट कोहली ने 24 शतक को स्कोर को चेज करने के दौरान बनाए।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post भारत के इन 5 बल्लेबाजों ने बनाए हैं लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक appeared first on SportzWiki Hindi.