अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान ज्यादातर खिलाड़ी दाहिने हाथ के होते हैं, चाहे गेंदबाज हों या फिर बल्लेबाज। लेकिन बाएं हाथ के खिलाड़ी क्रिकेट मैच को एक नई खूबसूरती प्रदान करते हैं।शानदार बल्लेबाजी, स्पिन गेंदबाजी या फिर तेज गेंदबाजी बायें हाथ के क्रिकेटर्स बेहद आकर्षक तरीके से खेलते नजर आते हैं। इनके द्वारा लगाए गए शॉट्स भी अधिक दर्शनीय नजर आते हैं। इस स्टोरी में हम आपको बाएं हाथ के उन 5 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका औसत खेल काफी शानदार रहा है।
मैथ्यू हेडन
मैथ्यू हेडन बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन साल 1993 में इंग्लैण्ड के खिलाफ अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। हेडेन ने 43.81 की औसत व 78.96 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 161 वनडे मैचों की 155 परियों में 6133 रन बनाए। हेडन के नाम 10 शतक व 36 अर्धशतक भी है। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 181 रन है। हेडेन वर्ष 2003 व वर्ष 2007 के वनडे विश्वकप की विजेता टीम के हिस्सा भी बने।
माइकल बेवन
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल बेवन का अंतराष्ट्रीय करियर काफी शानदार रहा। उन्होंने 232 वनडे मैचों की 196 पारी में 6912 रन बनाए। बेवन का अधिकतम स्कोर 108 रन रहा। माइकल बेवन ने 53.17 की औसत से रन बनाए। इनके नाम 6 शतक व 46 अर्धशतक दर्ज हैं।
क्विंटन डि कॉक
19 जनवरी 2013 को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने डेब्यू किया था। उनके नाम 13 शतक व 17 अर्धशतक भी हैं। 98 एक दिवसीय मैचों में 44.44 की औसत से उन्होंने 4133 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 178 रन है। क्विंटन डि कॉक दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीर बल्लेबाज हैं।
शिखर धवन
20 अक्टूबर 2010 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने डेब्यू किया था। अब तक वह 115 वनडे मैच खेल चुके हैं, इस दौरान धवन 45.69 की औसत से 4935 रन बना चुके हैं। शिखर धवन के नाम 15 शतक व 25 अर्धशतक भी हैं। धवन का अभी तक का उच्चतम स्कोर 137 रन है। शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ओर से 10 मैचों में सर्वाधिक 701 रन बना चुके हैं।
माइकल हसी
1 फरवरी 2004 में इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने वनडे क्रिकेट में पर्दापण किया था। अंतराष्ट्रीय करियर में हसी ने 185 वनडे मैच खेले। उन्होंने 48.16 की औसत से 5442 रन बनाए। इस दौरान माइकल हसी ने 3 शतक व 39 अर्धशतक बनाए।
Herald