रणजी ट्रॉफी 2018-19 का सेमीफाइनल मुकाबला कर्नाटक और सौराष्ट्र की टीम के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सौराष्ट्र की टीम ने 5 विकेट से जीत लिया है और साथ ही रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना ली है.
ऐसा रहा पूरा मैच

आपकों बता दें, कि इस मैच का टॉस कर्नाटक की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक की टीम ने 275 रन बनाये थे. जवाब में अपनी पहली पारी में सौराष्ट्र की टीम ने 236 रन बनाये.
पहली पारी के आधार पर कर्नाटक की टीम को 39 रन की बढ़त मिली थी. इसके बाद कर्नाटक की टीम अपनी दूसरी पारी में 239 रन पर आउट हो गई.
सौराष्ट्र की टीम को दूसरी पारी में 279 का एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला था. इस लक्ष्य को सौराष्ट्र की टीम ने अपने स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और शेल्डन जैक्शन के शानदार शतक के चलते हासिल कर लिया.
चेतेश्वर पुजारा ने जहां अपनी टीम के लिए 131 रन की शानदार नाबाद पारी खेली. वहीं शेल्डन जैक्शन ने 100 रन की पारी खेली. पुजारा ने अपनी इस शानदार शतकीय पारी के दौरान 17 चौके लगाये.
विवादों के लिए भी याद रखा जायेगा मैच

इस मैच के दौरान कई विवाद हुए, चेतेश्वर पुजारा दोनों पारियों में विकेटकीपर के हाथों कैच आउट थे, लेकिन ना तो दोनों पारियों में अंपायर ने उन्हें आउट दिया और ना ही दोनों ही पारियों में चेतेश्वर पुजारा ने अपनी क्रीज छोड़ी.
भले ही पुजारा ने इस मैच में शतक लगाया हो, लेकिन उनकी खेल भावना की लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं. लोग उन्हें चीटर तक कह रहे है.
विदर्भ के साथ भिड़ंत फाइनल मुकाबले में

आपकों बता दें, कि साल 2018-19 की रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 3 फरवरी से विदर्भ और सौराष्ट्र की टीम के बीच होगा. इस मुकाबले में उमेश यादव और चेतेश्वर पुजारा के बीच की जंग देखने लायक होगी.
यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

SCORECARD IMAGE CREDIT CRICBUZZ
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post रणजी ट्रॉफी : चेतेश्वर पुजारा के शतक के दम पर सेमीफाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र ने कर्नाटक को 5 विकेट से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.