स्पोर्ट्स डेस्क। लोग अपने ज़ुन्नुन के लिए कुछ भी कर सकते है। अब हाल ही में एक खिलाड़ी अपनी शादी छोड़कर फुटबॉल खेलने चला गया जिससे दुल्हन बेहद नाराज हो गई। लेकिन पूरा देश दूल्हे की जमकर तारीफ कर रहा है। आपको बता दें, जिस दिन फुटबॉल खिलाड़ी रिदवान की शादी थी उसी दिन उनका फुटबॉल मैच भी था।
यह मामला केरल का है और वहां 7एस फुटबॉल लीग चल रही है। रिदवान फीफा मेनजेरी टीम से खेलते हैं और डिफेंडर हैं। वो टीम के काफी अच्छे खिलाड़ी और उस मैच में उनकी जरूरत थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिदवान की होने वाली पत्नी से 5 मिनट के लिए बोलकर निकल गए और कुछ ही मिनट बाद वो ग्राउंड पर खेलते नजर आए। उधर परिवार वाले रिदवान का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन वो अपनी टीम को मैच जिताकर लौटे। रिदवान की इस हरकत से उनकी होने वाली पत्नी बेहद नाराज़ हो गई थी, लेकिन उन्होंने शादी की।
Ridvan asked 5 minutes from his bride on his wedding day to play football! What passion!
— Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) January 25, 2019
I want to meet him! #5MinuteAur #KheloIndiahttps://t.co/BLLvpPr715
वहीं जब यह बात खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को पता चली तो उन्होंने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'रिदवान ने दुल्हन से 5 मिनट मांगे और फुटबॉल खेलने चले गए। क्या जोश है, मैं उससे मिलना चाहता हूं।'
यह भी पढ़े:-
ICC T20 World 2020: महिला और पुरुष टीमों का शेड्यूल हुआ जारी, यहां देखें
INDvNZ: हार्दिक पंड्या की धमाकेदार वापसी पर ये बोले विराट कोहली, जानिए
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 244 रनों का लक्ष्य
Herald