Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 दिग्गज कप्तान जो भारत में नहीं जीत पाए टेस्ट सीरीज

एशिया से बाहर की पिच हमेशा से भारतीय टीम के लिए मुसीबत रही हैं वहीं भारत की पिच बाहरी टीम के लिए। भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया है, वहीं इससे पहले कोई भारतीय कप्तान वहां टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया था। भारतीय की स्पिन पिच पर आकर बड़े- बड़े कप्तान ढेर हो चुके हैं। आईये आपको 5 ऐसे दिग्गज कप्तान के बारे में बताते हैं जो भारतीय में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए।

#5 नासिर हुसैन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए हैं। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड की टीम 2001-02 में तीन टेस्ट मैच की सीरीज खेलने भारत दौरे पर आई थी। उस सीरीज में इंग्लैंड का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज को भारत ने 1-0 से अपने नाम किया था।

#4 स्टीव वॉ

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए हैं। उनकी कप्तानी में लगातार 15 टेस्ट मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत आई थी लेकिन यहाँ वह सीरीज नहीं जीत पाए। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को भारत में खेली एक मात्र सीरीज में 2-1 से मात मिली थी।

#3 स्टीफन फ्लेमिंग

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम दो बार भारत दौरे पर आई थी। सबसे पहले टीम 1999-00 के दौरे पर भारत आई थी और इस सीरीज में उन्हें 1-0 से हार मिली थी।

दूसरी बार कीवी टीम फ्लेमिंग की कप्तानी में 2002-03 के दौरे पर भारत आई थी और इस बार उन्हें शानदार प्रदर्शन किया। हालाँकि, इसमें भी उन्हें जीत नहीं मिली और सीरीज 0-0 से बराबर रहा।

#2 माइकल क्लार्क

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 2013 में भारत दौरे पर आई थी। उस समय भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही थी और ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की सीरीज में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा। उनके बाद उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम फिर भारत दौरे पर नहीं आई।

#1 ग्रीम स्मिथ

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ दुनिया के सबसे सफल कप्तान में गिने जाते हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों की कप्तानी का रिकॉर्ड भी दर्ज है लेकिन वह भारत में सीरीज नहीं जीत पाए। उनकी कप्तानी में टीम तीन बार भारत दौरे पर आई। के बार उन्हें हार मिली जबकि दो बार सीरीज ड्रा रहा।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 5 दिग्गज कप्तान जो भारत में नहीं जीत पाए टेस्ट सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.