अगर आपको किसी क्रिकेट मैच में आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने का मौका मिले. और आखिरी गेंद पर बल्लेबाजी करने वाली टीम को 6 रन जितने को चाहिए हो. आप एक बेहतरीन गेंद डाल कर मैच खत्म करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको एक ऐसे मैच के बारे में आज बताएंगे. जहाँ आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर 6 रन की जरूरात होती है, और गेंदबाज 6 वाइड गेंद फेक देता है.
महाराष्ट्र के आदर्श क्रिकेट क्लब में 5-5 ओवरों के टेनिस बॉल टूर्नामेंट के दौरान ये वाकया हुआ

जी हां, आपको इस बात पर विश्वास नहीं होगा लेकिन ऐसा हुआ है. अनिश्चितताओं के खेल क्रिकेट में कुछ ऐसी ही घटना देखने को मिली है, जहां बल्लेबाजी करने वाली टीम ने आखिरी गेंद पर बिना छक्का लगाए ही मैच अपने नाम कर लिया.
महाराष्ट्र के आदर्श क्रिकेट क्लब में 5-5 ओवरों के टेनिस बॉल टूर्नामेंट के दौरान ये वाकया हुआ. देसाई और जूनी डोम्बिवली टीम के बीच शानदार मैच का आयोजन हुआ था.
यहाँ देखें वीडियो
6 runs needed off 1 ball and the team scored it with 1 ball to spare
pic.twitter.com/XOehccVBzA
— Amit A (@Amit_smiling) January 8, 2019
पहले बल्लेबाजी करते हुए डोम्बिवली की टीम ने 75 रन बनाए और विपक्षी टीम को जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य दिया. दूसरी पारी में देसाई टीम भी लक्ष्य के काफी करीब पहुंच गई. उनकी टीम ने 4.5 ओवरों में 70 रन बना लिए थे.
अब उन्हें आखिरी गेंद पर जीत के लिए 6 रन चाहिए थे. फिर जो हुआ उसे सुनकर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे. गेंदबाज ने एक के बाद एक छह वाइड बॉल फेंककर जीती हुई बाजी को हार में तब्दील कर दिया.

जिस किसी ने भी इस वीडियो को देखा वो अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाया. गेंदबाज हर गेंद के बाद अंपायर की तरफ देखते हुए उम्मीद करता नजर आ रहा है कि शायद इस बॉल को तो अंपायर वाइड बॉल करार नहीं देंगे.
मैच हारने के बाद टीम का कप्तान गेंदबाज पर नाराज दिखाई देता है. क्रिकेट में आपने कई किस्से सुने होंगे, लेकिन ऐसा किस्सा पहली बार सुना होगा.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आखिरी गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने फेंके 6 वाइड गेंद, फिया हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.