न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। इसके साथ ही वह एक बेहतरीन कप्तान भी हैं। अभी भारतीय टीम कीवी दौरे पर है और पहले मैच में मेजबान टीम को करारी हार मिली। विलियमसन के अलावा इस मैच में कोई भी कीवी बल्लेबाज इस मैच में भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाया।
64 रनों की पारी खेली

नेपियर में खेले गये पहले मैच में भारतीय स्पिन और तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी वजह से न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद भी 38 ओवर में 157 रनों पर आउट हो गयी।
भारतीय की खतरनाक गेंदबाजी के सामने भी केन विलियमसन ने अच्छी बल्लेबाजी की और 81 गेंद में 64 रन बनाये। उन्होंने कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के खिलाफ भी कई अच्छे शॉट खेले।
पिछले दौरे में भी की थी शानदार बल्लेबाजी

इससे पहले भारतीय टीम 2014 में न्यूजीलैंड के दौरे पर गयी थी। उस समय टीम ने 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली। इस सीरीज का एक मैच टाई रहा था वहीं अन्य चार मैच में भारत को हार मिली थी।
उस सीरीज में केन विलियमसन का बल्ला जमकर बोला था। वह उस 5 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। 5 मैच की 5 पारी में विलियमसन के बल्ले से 361 रन निकले थे।
सभी मैच में बनाये अर्धशतक

उस सीरीज में सबसे रोमांचक बात रही कि केन ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। नेपियर में हुए पहले मैच में उन्होंने 71 (88 गेंद), दूसरे में 77 (87 गेंद), तीसरे मैच में 65 (74 गेंद), चौथे में 60 (82 गेंद) और पांचवें में 88 (91 गेंद) रन बनाये थे।
अब इस दौरे के पहले मैच में शतक बनाने के साथ विलियमसन ने अपने घर में भारत के खिलाफ लगातार 6 मैच में 6 अर्धशतक बना दिए हैं। भारत को इस सीरीज को अपने नाम करना है तो आगे के मैचों में विलियमसन को रोकना काफी जरूरी है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारत के खिलाफ हर मैच में आग उगलता है केन विलियमसन का बल्ला, लगातार 6 मैचों में लगायें हैं 6 अर्द्धशतक appeared first on SportzWiki Hindi.