Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिडनी टेस्ट: इंडियन क्रिकेट टीम के 622 रनों के पीछे है पाकिस्तान के इन तेज गेंदबाजों का हाथ

आस्ट्रेलिया में खेली जा रही टेस्ट सीरीज के आखिरी व निर्णायक मैच में टीम इंडिया ने जबरदस्त बैटिंग की है। ऐसा लग रहा है कि 622 रनों को स्कोर नापते-नापते ऑस्ट्रेलियाई टीम दो बार बहुत आसानी से आउट हो जाएगी। ऐसा लग रहा है कि इंडियन टीम 3-1 से यह टेस्ट सीरीज अपने नाम कर लेगी। जानकारी के लिए बता दें कि क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया पहली बार ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज जीतने जा रही है।

लेकिन क्या आप यह मजेदार बात जानते हैं कि सिडनी टेस्ट में इंडिया के इस 622 रनों के स्कोर में पाकिस्तान का भी हाथ है। जी हां, अब आप सोच में पड़ गए होंगे। दरअसल विराट कोहली सहित टीम इंडिया के सभी बल्लेबाजों को सिडनी में नेट प्रैक्टिस के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की सर्विसेज मिलीं। पाकिस्तान के इन तीन तेज गेंदबाजों का नाम है-सलमान इरशाद, हैरिस राउफ और अब्बास बलोच। इन्होंने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को नेट्स में तेज गेंदें फेंकीं।

दरअसल टीम इंडिया के बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट अकेडमी चलाने वाले अपने मित्र संजीव दूबे से यह कहा कि उन्हें कुछ ऐसे तेज गेंदबाजों की जरूरत है जो 145 से ऊपर की गेंद फेंके। फिर संजीव ने इन तीनों गेंदबाजों को नेट्स में भेज दिया।बता दें कि अब्बास बलोच की पैदाइश पाकिस्तान में है, लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया में प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते हैं। हैरिस राउफ और सलमान इरशाद लगातार पाकिस्तान सुपर लीग खेलते रहे हैं।

इस प्रकार टीम इंडिया ने मिशेल स्टार्क की तेज गेंदों का सामना करने के लिए इन पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों को नेट प्रेक्टिस लिए बुलाया। 29 साल के अब्बास ने स्टार्क की तरह गेंदबाजी करते हुए नेट्स में रहाणे को बोल्ड कर दिया। एक इंटरव्यू में अब्बास ने कहा कि विराट कोहली की टीम को गेंदबाजी करना किसी सपने से कम नहीं था। अब्बास ने कहा कि जब हम लोग गेंदबाजी कर रहे थे, तब विराट और रवि शास्त्री हमें देख रहे थे।



Herald