लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में चल रहे कूच बिहार ट्रॉफी में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम के छह बल्लेबाज 12 रन पर पबेलियन लौट गए. सातवीं विकेट के लिए अपूर्वा और सूरज के बीच हुई 74 रनों और फिर आठवीं विकेट के लिए अपूर्वा और अमोद यादव के बीच 65 रनों के बीच हुई साझेदारी ने बिहार को सम्मान जनक स्थिति में ला खड़ा किया. बिहार की पूरी पारी 160 रनों पर सिमट गयी. मणिपुर भी पहली पारी में तीन विकेट पर 111 रन बना चूका है.
टॉस जीतने के बाद क्षेत्ररक्षण कर रही मणिपुर के गेंदबाजों ने बिहार के छह बल्लेबाजों को 12 रन पर पवेलियन भेज दिया. सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे बिहार के कप्तान अपूर्वा ने पहले सूरज और फिर अमोद के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम के स्कोर को 160 रनों तक पहुंचाने का काम किया.
बिहार के ओर से अपूर्वा 68 , अमोद 43 , सूरज 33 , हर्ष 3, चन्दन3, पियूष एक, आकाश एक, ऋषभ, बिन्नी और मुन्ना शून्य पर आउट हुए. मलय राज 5 रन बनाकर नॉट आउट रहे. मणिपुर के ओर से रेक्स ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट, विदेश दो और अभिजीत ने दो विकेट लिए.
बल्लेबाजी करने उतरी मणिपुर की टीम ओपनर शुभम चौहान के अर्धशतकीय पारी के बदौलत तीन विकेट पर 111 रन बना चुकी है. मणिपुर के ओर से जेमेसन 24 , अभिजीत एक और जॉनसन शून्य पर आउट हो चुके हैं. बिहार की ओर से कप्तान अपूर्वा ने तीनों विकेट लिए. कल मैच का दूसरा दिन है. इस बात की जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने दी.
The post बिहार की ढहती बल्लेबाजी को अपूर्वा ने संभाला, अमोद संग की 65 रनों की साझेदारी appeared first on Live Cities.