न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज इवेन चैटफील्ड, जिन्हें ‘द नैने एक्सप्रेस ’के नाम से जाना जाता है. आखिरकार 68 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. चैटफील्ड ने शनिवार को वेलिंगटन में अपने स्थानीय क्लब नैने ओल्ड बॉयज के लिए आखिरी मैच खेलते हुए संन्यास ले लिया.
न्यूजीलैंड मीडिया से रविवार को उन्होंने कहा,
“यह मूर्खतापूर्ण लग सकता है, लेकिन मेरे पास मानक है, यहां तक कि 68 की उम्र में भी, और अगर मैं उन मानकों पर नहीं चल सकता हूं, तो मुझे लगा कि यह अब मेरा क्रिकेट के लिए आखिरी समय है”

1988-89 के भारत दौरे पर हुई थी ये घटना
1988-89 के सीजन में भारत दौरे पर आई न्यूजीलैंड टीम के लिए ऐसा बिल्कुल नहीं कहा जा सकता सब कुछ सही था. जब ये टीम दौरे पर आई, तो टीम के 4 अहम खिलाड़ियों को पेट इतनी बुरी तरह से खराब हुए कि बार-बार इनको टॉयलेट जाना पड़ रहा था. खैर जैसे-तैसे मैच शुरू हुआ, न्यूजीलैंड टीम गेंदबाजी के लिए तैयार थी.

भारत में इस खिलाड़ी की ऐसे हालत खराब हो गई थी
न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आई थी. 4 बीमार खिलाड़ियों में से एक थे तेज गेंदबाज इवान चैटफील्ड, जिनके पेट की हालत अभी भी ठीक नहीं थी. जैसे ही उन्होंने बॉलिंग के लिए दौड़ना शुरू किया, तो वो फिर बॉल फेंके बिना ही अंपायर, बल्लेबाज, विकेट कीपर सबको पार करते हुए सीधे ड्रेसिंग रूम के बॉथरूम में जाकर रुके. खैर जब 15 मिनट के बाद वो वापस मैदान पर बॉलिंग के लिए आए, तो वो नई ड्रेस में थे,दरअसल, बॉलिंग के लिए रनअप लेते समय उनका पेट इतना तेजी से खराब हुआ कि पैंट ही गंदी हो गई. इवान चैटफील्ड न्यूजीलैंड के लिए 43 टेस्ट और 114 वनडे मैच खेल चुके हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 68 साल की उम्र में न्यूजीलैंड के उस दिग्गज ने संन्यास लिया, जिसका भारत दौरे पर बीच मैदान पर पेट खराब हो गया था appeared first on SportzWiki Hindi.