भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सिडनी में खेले जा रहे इस चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को भी मौका दिया है. सीरीज का अपना पहला मैच खेल रहे कुलदीप यादव ने मैच के तीसरे दिन अपनी शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया है.
पेन को चकमा देकर कुलदीप ने किया बोल्ड

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का 69वां ओवर कुलदीप यादव लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर में स्ट्राइक पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन थे.
कुलदीप ने अपने इस ओवर की शुरूआती पांच गेंदों पर टिम पेन को कोई रन नहीं दिया. इन पांच गेंदों में टिम पेन काफी असहज महसूस दिखाई दिए.
कुलदीप ने अपनी यह पांचों गेंदों का टप्पा पीछे रखा था, लेकिन उन्होंने अपनी छठी गेंद की लम्बाई में कुछ बदलाव किया और गेंद का टिप्पा काफी आगे कर दिया. उनकी यह गेंद टर्न होते हुए सीधे विकेट में जा लगी और इस तरह ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टीम पेन को अपना विकेट गंवाना पड़ा है.
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन अपनी पारी में मात्र 5 रन ही जोड़ पाये. इस दौरान उन्होंने कुल 14 गेंदों का सामना किया. वह सिर्फ एक चौका ही अपनी पारी में लगा पाये.
यहाँ देखें टिम पेन के बोल्ड आउट होने का वीडियो

BOWLED HIM! Straight through the gate from Yadav and Tim Paine is gone. Will the Aussies survive the day? https://t.co/dA2aYz8pAj #AUSvIND pic.twitter.com/qQmqRDTMm1
— Telegraph Sport (@telegraph_sport) January 5, 2019

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे कुलदीप यादव ने अपनी घुमती हुई गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को चकमा दिया और उनकी गिल्लियां बिखेर दी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : 68.6 ओवर में कुलदीप यादव ने कराई ऐसी गेंद, जिस पर टिम पेन हो गये चारों खाने चित appeared first on SportzWiki Hindi.