Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, शृंखला में की एक-एक की बराबरी

खेल डेस्क। कप्तान विराट कोहली (104) की शतकीय पारी के दम पर भारत ने एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को विकेट से शिकस्त देकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली है। बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज शॉन मार्श (132) के करियर के सातवें शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 298 रन बनाए।

इसके जवाब में भारत ने ओवर में विकेट पर रन बनाकर वनडे सीरीज में पहली जीत दर्ज की। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 112 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के लगाए। भारत की ओर से इस पारी में पहले मैच में शतक लगाने वाले रोहित शर्मा ने भी 43 रन की पारी खेल भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

रोहित और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। धवन ने 32 रन का योगदान दिया। अबांटी रायुडू एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। वह 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भी इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धोनी ने अपनी पारी मेें गेंदों का सामना करते हुए रन बनाए।

इससे पहले विराट ने इस सीरीज में पहला शतक लगाया। विराट कोहली का यह एक दिवसीय क्रिकेट में 39 शतक है और अब वह सचिन तेंदुलकर के इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड तोडऩे से केवल 11 शतक दूर हैं। वहीं रनों के मामले में उनके पास वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका है।

विराट कोहली ने इस समय वनडे में 208 पारियों में 10232 रन बनाए है। ब्रायन लारा के वनडे में 299 मैचों में 10405 रन है। इससे पहले भारतीय टीम की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने चार और मोहम्मद शमी ने तीन विकेट हासिल किए।