Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिर्फ 6 महीने पहले ही जब धीमे स्ट्राइक रेट के चलते टीम से ड्रॉप कर दिए थे चेतेश्वर पुजारा, आज बने देश की सबसे बड़ी जरूरत

क्रिकेट इतिहास का सबसे पुराना और बड़ा फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट में सबसे अहम चीज ये होती है कि कोई बल्लेबाज क्रीज पर कितनी देर तक टिकने की क्षमता दिखा सकता है। क्योकि टेस्ट क्रिकेट में पिच पर टिकने और ज्यादा से ज्यादा गेंदे खेलना ही उस फॉर्मेट की परिभाषा को साबित करता है।

पुजारा को धीमी बल्लेबाजी के चलते 6 महीनें पहले कर दिया था टीम से बाहर

लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को अब से ठीक 6 महीनें पहले ये कहते हुए टीम से बाहर कर दिया कि वो स्ट्राइक रेट को मैंटेन नहीं कर पाते हैं।

यानि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने केवल स्ट्राइक रेट के मायने निकाल कर चेतेश्वर पुजारा को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया।

अब पुजारा ने समझाया टेस्ट क्रिकेट का सही अर्थ

लेकिन इस बात से चेतेश्वर पुजारा का आत्मविश्वास बिल्कुल भी डिगा नहीं और अपने काम और अपनी ताकत पर कायम रहे और अब अपनी इसी ताकत के दम पर ऐसा कमाल कर दिया है कि,

पूरा क्रिकेट जगत उनको सलाम कर रहा है।मौजूदा दौर में टेस्ट क्रिकेट के एक वास्तविक बल्लेबाज में से एक चेतेश्वर पुजारा ने इस फॉर्मेट के सही अर्थ को समझाया है।

टीम मैनेजमेंट ने पुजारा की इस स्टाइल को माना था कमजोर

चेतेश्वर पुजारा ने जब अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का डेब्यू किया तो उन्हें राहुल द्रविड़ का उत्तराधिकारी कहा जाने लगा। एक मजबूत दृढ़ संकल्प और अपनी किसी भी स्थिति में पिच पर टिकने की क्षमता ने पुजारा को भारत के लिए राहुल द्रविड़ के बाद दूसरी दीवार के रूप में प्रस्तुत किया।

चेतेश्वर पुजारा की ये स्टाइल भारतीय टीम मैनेजमेंट को बहुत ही पसंद आयी क्योंकि उन्हें एक ऐसा बल्लेबाज मिला तो टेस्ट क्रिकेट के प्रति पूरी तरह से न्योछावर है। लेकिन समय निकलने के साथ ही अचानक से ही टीम मैनेजमेंट तो पुजारा का ये स्टाइल भारी नजर आने लगा।

आज चेतेश्वर पुजारा की वहीं मजबूती बना टीम के लिए अहम

फिर से क्या था बहुत ही धीमी बल्लेबाजी के कारण चेतेश्वर पुजारा को भारतीय टीम से इंग्लैंड दौरे पर पहले टेस्ट मैच से ये कहते हुए बाहर कर दिया कि वो स्ट्राइक रेट मैंटेन नहीं रख पाते हैं।

लेकिन मौजूदा ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर चेतेश्वर पुजारा ने अपनी इसी ताकत के दम पर हर किसी को गलत साबित करते हुए आज भारतीय टेस्ट टीम के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण बल्लेबाज बन चुके हैं।

पुजारा मौजूदा ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर अब तक 4 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में सबसे ज्यादा 521 रन बना चुके हैं जिसमें उन्होंने 3 शतकीय पारियां खेली हैं। और भारत के लिए इस सीरीज जीत की नींव रखी।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post सिर्फ 6 महीने पहले ही जब धीमे स्ट्राइक रेट के चलते टीम से ड्रॉप कर दिए थे चेतेश्वर पुजारा, आज बने देश की सबसे बड़ी जरूरत appeared first on SportzWiki Hindi.