Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आखिरी गेंद पर चाहिए थे 6 रन, बिना बैट लगाए जीत लिया मैच

मुंबई            
क्रिकेट के मैदान पर एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया. दरअसल, मुंबई के आदर्श क्रिकेट क्लब के ग्राउंड पर देसाई और जुनी डोम्बीवली के बीच मैच के दौरान एक टीम ने विपक्षी गेंदबाज की गलती की वजह से एक गेंद पर बिना अपने बल्लेबाजों के शॉट लगाए 6 रन बना लिए.

गेंदबाज की इस बेवकूफी भरी गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बैटिंग करने वाली टीम को जीत के लिए मैच की आखिरी गेंद पर 6 रन की जरुरत थी. लेकिन जब उस टीम ने जीत दर्ज की, तब भी मैच में एक गेंद फेंकी जानी बाकी थी.

डोम्बीवली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए देसाई की टीम को 76 रन का टारगेट दिया था, लक्ष्य का पीछा करने उतरी देसाई टीम को आखिरी गेंद पर 6 रन की जरुरत थी. आखिरी ओवर में डोम्बीवली के गेंदबाज ने ऐसा ओवर डाला जिसने सभी को हैरान कर दिया.

दरअसल, डोम्बीवली टीम का यह गेंदबाज इस आखिरी गेंद को छह बार फेंकता है. सभी ऑफ स्टंप के बाहर, लेकिन सभी गेंदें वाइड थी. उसकी हर गेंद वाइड बॉल करार दी जाती है और देसाई टीम बिना अपने बल्लेबाजों के शॉट लगाए एक गेंद बाकी रहते यह मैच जीत लेती है.