Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लाहिड़ी ने 70 का कार्ड खेला, संयुक्त 70वें स्थान पर

ला क्विंटा (कैलिफोर्निया)
भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने यहां डेजर्ट क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के शुरूआती दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से 70वें स्थान पर चल रहे हैं। टूर्नामेंट में कट तीसरे दौर के बाद होगा। फिल मिकेलसन (48) ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ संख्या है, उन्होंने 12 अंडर 60 का कार्ड खेला, जिससे वह पीजीए इतिहास में तीन बार 60 या इससे बेहतर का कार्ड खेलने वाले पहले गोल्फर बन गये। एडम लोंग नौ अंडर के कार्ड से दूसरे स्थान पर हैं।