इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की सीरीज का अंतिम मैच बारिश की वजह से ड्रॉ हो गया। सिडनी टेस्ट के ड्रॉ होने के साथ ही भारतीय टीम ने चार मैचों के इस टेस्ट सीरीज को 2-1 से जीत हासिल कर ली है। लेकिन इस सीरीज को जीतने के साथ भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में एक नया इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में करीबन 70 साल बाद ऑस्ट्रेलिया टीम को उन्हीं के घर में घुस कर उन्हें हराने में कामयाब हुई।
भारतीय टीम के सीरीज जीतने के साथ चेतेश्वर पुजारा को मैन ऑफ द मैच और इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुजारा ने इस चार टेस्ट मैचों की सीरीज में कुल 521 रन बनाकर टीम को सीरीज जीतवाने में सबसे बड़ा योगदान दिया है।इस बार विराट की कप्तानी ने भारतीय टीम ने सीरीज जीतकर एक नया इतिहास बना दिया है।
बता दें कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 70 साल में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती थी। वहीं टेस्ट मैच की बात करें तो भारत ने पहला टेस्ट मैच 31 रनों से जीता था जबकि दूसरे टेस्ट में भारत 146 रनों से हार गई थी। लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ 137 रन बनाकर टेस्ट सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली थी। लेकिन चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ होने की वजह से भारत ने 2-1 से ऑस्ट्रेलिया टीम को हराकर टेस्ट सीरीज जीत ली है।
Herald