Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

70.2 ओवर में मिचेल स्टार्क ने डाली ऐसा खतरनाक बाउंसर, रहाणे तो क्या दुनिया का कोई भी बल्लेबाज हो जाता आउट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी के मैदान पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा है. सीरीज के इस चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 303 रन बना लिए है.

स्टार्क की खतरनाक बाउंसर का शिकार बने रहाणे 

आपकों बता दें, कि इस मैच के दौरान भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को मिचेल स्टार्क ने अपनी एक बहुत खतरनाक बाउंसर गेंद पर आउट किया है.

दरअसल, भारत की पारी का 71वां ओवर मिचेल स्टार्क लेकर आ रहे थे. इस ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने एक बाउंसर गेंद कराई, अजिंक्य रहाणे ने इस बाउंसर गेंद से बचने के लिए अपनी आँखे बंद कर ली थी, वह तो बॉल को देख नहीं पाये, लेकिन गेंद उनके ग्लब्ज में लगकर विकेट के पीछे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के पास चली गई और इस तरह भारत के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को मिचेल स्टार्क की खतरनाक बाउंसर गेंद का शिकार होना पड़ा है.

 यहाँ क्लिक कर देखें वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को मिचेल स्टार्क की एक खतरनाक बाउंसर गेंद पर अपना विकेट गंवाना पड़ा हैं.

मात्र 18 रन बना पाये रहाणे 

भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे चौथे टेस्ट की अपनी पारी में मात्र 18 रन ही जोड़ पाये है. वह पिछले काफी समय से खराब फॉर्म में चल रहे है. हालाँकि, वह दूसरी पारी में भारतीय टीम के लिए एक बड़ा स्कोर करना चाहेंगे.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 70.2 ओवर में मिचेल स्टार्क ने डाली ऐसा खतरनाक बाउंसर, रहाणे तो क्या दुनिया का कोई भी बल्लेबाज हो जाता आउट appeared first on SportzWiki Hindi.