इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया लगभग 71 साल बाद टेस्ट सीरीज जीत कर अपना नाम क्रिकेट की बुक में सुनहरे अक्षरों से दर्ज करा लिया है। विराट एंड कंपनी नें चार टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2—1 से हराने में कामयाब रही। इसी के साथ भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने वाली एशिया के पहली टीम और दुनिया की पांचवी टीम बन गई है।
भारतीय टीम ने कंगारू दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया। जिसके कारण भारत की युवा बिग्रेड कंगारू धरती पर इतिहास रचने में कामयाब रही। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम की चारों तरफ जय जयकार होने लगी है। क्रिकेट के बड़े—बड़े दिग्गज इस ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए टीम इंडिया को बधाई दे रहे है। साथ ही आपको बता दे कि विराट कोहली एशिया के पहले कप्तान बन गए है। जिनकी कप्तानी में ही भारत ने कंगारूओं को उनके घर में ही रौंदने में कामयाबी हासिल की।
इसी के साथ मीडिया से खबर मिल रही हैं कि ऑस्ट्रेलिया धरती पर विराट की कमान में इतिहास रचने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इनाम देने की घोषणा की है। मीडिया से जानकारी मिल रही हैं कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बताया हैं कि प्रत्येक टेस्ट मैच में अंतिम ग्यारह में खेलने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को पन्द्रह पन्द्रहलाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, रिजर्व खिलाड़ियों को 7.5 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। खिलाड़ियों के साथ—साथ प्रत्येक कोचों को भी पच्चीस—पच्चीस लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ टीम इंडिया के सपोर्टिंग स्टाफ को उनकी सैलेरी के बराबर का इनाम दिया जाएगा। कंगारू धरती पर भारतीय टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने शानदार प्रदर्शन किया और सिडनी में खेली गई 193 रनों की बेस्ट पारी के लिए उन्हें मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वहीं, चार टेस्ट मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा 521 रन बनाने के लिए मैन आफ द सीरीज अवॉर्ड भी दिया गया।