Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, 71 साल का इंतेजार हुआ खत्म

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: टीम इंडिया ने एक बार फिर से खुद को साबित कर दिया है. बता दें कि 71 साल बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी जीत हासिल की है. बता दें कि टीम इंडिया को लीड कर रहे थे कैप्टन कूल विराट कोहली. और विराट के लिए यह किसी इतिहास से कम नहीं है. क्यूंकी आप सबको पता है कि ऑस्ट्रेलिया टीम क्रिकेट मैच का चैम्पियन कहा जाता है.

सिडनी में खेले गए सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच को बारिश के कारण ड्रॉ घोषित कर दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 के अंतर से कब्जा कर लिया. भारत की 71 साल में यह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली टेस्ट सीरीज जीत है. इससे पहले कोई भी भारतीय कप्तान टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीत का स्वाद नहीं चखा सका था.

बता दें कि भारत ने एडीलेड में पहला टेस्ट मैच 31 रन से जीता था. आस्ट्रेलिया ने पर्थ में दूसरे टेस्ट मैच में 146 रन से जीतकर वापसी की लेकिन भारत ने मेलबर्न में तीसरा मैच 137 रन से जीता और श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बनायी जो आखिर में निर्णायक साबित हुई.

रविवार को सिर्फ एक सत्र का ही खेल हो सका जबकि दो सत्रों में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई थी. चौथे दिन पहला सत्र जहां बारिश की भेंट चढ़ गया वहीं तीसरे सत्र में खराब रोशनी की वजह से खेल नहीं हो पाया. बारिश के कारण चौथे दिन मैच की शुरूआत करीब 4 घंटे देरी से हुई थी.

The post टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, 71 साल का इंतेजार हुआ खत्म appeared first on Live Cities.