इंटरनेट डेस्क। विराट एंड कंपनी ने आखिरकार कंगारू धरती पर 72 सालों बाद इतिहास रचने में कामयाबी हासिल कर ली है। आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस चार टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच सिडनी में खेला जा रहा था। लेकिन बारिश के कारण अंतिम दिन का खेल नहीं हो सका और इसके साथ ही सिडनी टेस्ट ड्रॉ हो गया। इसके साथ भारतीय टीम ने चार मैचों की यह टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। इसी के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास रच दिया है।
युवा भारतीय टीम ने कंगारू धरती पर शानदार प्रदर्शन किया। टीम के बल्लेबाजों, गेंदबाजों और विकेटकीपर ने कंगारू धरती पर शानदार प्रदर्शन किया। उनके शानदार प्रदर्शन के बदौलत ही विराट बिग्रेड ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने में सफल हुई। इसके साथ ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया धरती पर सीरीज जीतने वाली एशिया की पहली और विश्व की पांचवीं टीम बन गई है। वहीं, भारत के वर्तमान कप्तान विराट कोहली कंगारू धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए है।
चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत के चेतेश्वर पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उनकी कई शानदार पारियों की बदौलत ही टीम इंडिया कंगारू धरती पर इतिहास रचने में सफल हुई है। सिडनी टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा ने शानदार 193 रनों की पारी खेली। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। साथ ही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए चेतेश्वर पुजारा को ही मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी दिया गया। आपको बता दें चेतेश्वर पुजारा ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा 521 रन बनाए है।