Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिग बैश लीग- ग्लेन मैक्सवेल की मेलबर्न स्टार ने मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम को 7 विकेट से दी मात

ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का रोमांच अपने चरम पर है तो वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया में ही टी-20 क्रिकेट लीग बिग-बैश लीग भी अब अपनी रफ्तार पकड़ चुका है जिसका 16वां मैच मंगलवार को मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेला गया।

मेलबर्न स्टार्स ने की शानदार जीत हासिल

इस मैच में मेलबर्न स्टार्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स को 7 विकेट से हरा दिया। मेलबर्न स्टार्स की इस टूर्नामेंट में चार मैचों के बाद दूसरी जीत है। मर्कस स्टोइनिस मेलबर्न स्टार्स की जीत के नायक रहे।

मेलबर्न रेनेगेड्स ने पहले खेलते हुए खड़ा किया 141 रनों का स्कोर

इस मैच में मेलबर्न स्टार्स के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर मेलबर्न रेनेगेड्स के सलामी बल्लेबाज सैम हार्पर और मैकेंजी हार्वी ने शानदार शुरुआत दी। इस दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की।

शानदार शुरुआत के बाद सैम हार्पर 16 गेंद 30 रन और एक रन के बाद ही मैकेंजी हार्वी भी 15 गेंद 21 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद मेलबर्न रेनेगेड्स को लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे और आखिरी पलों में डेनियल क्रिश्चियन के 28 गेंदों में 32 रनों की मदद से अपने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया।

मेलबर्न स्टार्स ने 7 विकेट से मेलबर्न रेनेडेड्स को दी मात

मेलबर्न स्टार्स के लिए ये लक्ष्य इतना ज्यादा मुश्किल नहीं था। मेलबर्न स्टार्क के सलामी बल्लेबाज बेन डंक और मर्कस स्टोइनिस ने खतरनाक शुरुआत दिलायी और पहले विकेट के लिए केवल 48 गेंदों में 67 रन जोड़ डाले।

इसके बाद बेन डंक 27 गेंदों में 32 रन बनाकर बोएस का शिकार बने इसके कुछ देर पर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए एन लारकिन भी तीन रन बनाकर चलते बने।

76 रनों के स्कोर पर दूसरा झटका लगने के बाद तीसरे विकेट के लिए स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल ने तेज तर्रार 65 रनों की साझेदारी कर करीब जीत दिला ही दी तभी 141 के स्कोर पर मैक्सवेल 22 गेंद 33 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन मर्कस स्टोइनिस ने 78 रनों की नाबाद पारी खेल 17.5 ओवर में 7 विकेट से जीत दिला दी।

संक्षिप्त स्कोर

मेलबर्न रेनेगेड्स- 148/ 9 (20 ओवर)                     मेलबर्न स्टार्स- 151/3 ( 17.5 ओवर)

डेनियल क्रिश्चियन- 32(28)                                      मर्कस स्टोइनिस- 78*( 49)

सैम हार्पर-  30 (16)                                                ग्लेन मैक्सवेल- 33(22)

डीजे ब्रावो- 3/27                                                    सी बोएस- 2/ 23

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post बिग बैश लीग- ग्लेन मैक्सवेल की मेलबर्न स्टार ने मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम को 7 विकेट से दी मात appeared first on SportzWiki Hindi.