Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिछले 7 वर्षों से इस बीमारी के शिकार हैं विराट कोहली, अब हुआ खुलासा

आपको जानकारी के लिए बता दें कि आस्ट्रेलिया में खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। जब कि इस सीरीज के आखिरी मैच में चेतेश्वर पुजारा के 193 रनों तथा ऋषभ पंत के नाबाद 159 रनों की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के सामने रनों का वो अंबार लगा दिया है। कप्तान विराट कोहली ने सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन 622/7 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी है। दुनिया की किसी भी टीम के लिए 622 रन का स्कोर पहाड़ सरीखा है।

टीम इंडिया के अन्य कप्तानों की तुलना में आस्ट्रेलिया में विराट कोहली का जलवा जारी है। बीमारी से जूझ रहे विराट कोहली दर्द की परवाह किए बिना इस टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन भी कर रहे हैं। जी हां, विराट कोहली ने ​अभी पिछले दिनों यह बड़ा खुलासा किया कि उन्हें साल 2011 से ही डिस्क की समस्या है। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके मैं पिछले कुछ वर्षों में शारीरिक प्रयासों से इससे निपटने में सफल रहा हूं। मैं इसके बारे में ज्यादा चिंता नहीं करता।

मेलबर्न टेस्ट के दौरान विराट कोहली को पीठ दर्द से परेशान देखा गया। क्षेत्ररक्षण करते हुए वह अपनी कमर पर थपथपाते हुए देखे गए। इस बारे में पूछने पर विराट कोहली ने कहा कि मनुष्यों के साथ यह संभव नहीं है कि उन्हें चोट नहीं लगे। बस आपको इनसे अच्छी तरह से निपटना आना चाहिए। मेलबर्न टेस्ट मैच में वह पहली पारी में 82 रन पर आउट हो गए थे, जबकि दूसरी पारी में शून्य पर आउट हो गए थे।

हांलाकि विराट कोहली को पीठ दर्द से जूझते देखा गया है। साल 2018 में इंग्लैंड में दूसरे टेस्ट के दौरान उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था, इसके बाद उनके फिटनेस को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए थे। वर्तमान समय में कोहली आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज हैं।



Herald