Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया पर फॉलोऑन का खतरा, 8 बल्लेबाज आउट

 भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में बारिश से प्रभावित चौथे और अंतिम टेस्ट में अपना पलड़ा भारी रखा. ऑस्ट्रेलिया संघर्ष कर रहा है, भारत ने पहली पारी 622/7 पर घोषित की थी. फिलहाल बारिश के कारण चौथे दिन का खेल शुरू नहीं हो पाया है.
 88 ओवर के बाद: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 248 रन पर 7 विकेट है. पीटर हैंड्सकॉम्ब (28 रन) और मिशेल स्टार्क (7 रन) क्रीज पर हैं. (कुलदीप यादव 3 विकेट, रवींद्र जडेजा 2 विकेट और मोहम्मद शमी 2  विकेट)  85 ओवर के बाद: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 237 रन पर 7 विकेट है. पीटर हैंड्सकॉम्ब (28 रन) और मिशेल स्टार्क (1 रन) क्रीज पर हैं. (कुलदीप यादव 3 विकेट, रवींद्र जडेजा 2 विकेट और मोहम्मद शमी 2  विकेट)  84.3  ओवर:  आउट! पैट कमिंस को मोहम्मद शमी ने बोल्ड करते हुए ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका दे दिया. कमिंस 25 रन बनाकर आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 236/7. (कुलदीप यादव 3 विकेट, रवींद्र जडेजा 2 विकेट और मोहम्मद शमी 2  विकेट)