Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फिल्म 83 के लिए इस महान भारतीय तेज गेंदबाज से ट्रेनिंग लेंगे जा रहे हैं रणवीर सिंह

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड में अभी तक कई खिलाडिय़ों के जीवन पर फिल्म बन चुकी है। अब भारतीय क्रिकेट टीम को पहला विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव के जीवन पर भी फिल्म बनने वाली है।

83 के नाम से बनने वाली इस फिल्म में रणवीर सिंह भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव का किरदार निभाएंगे। इसके लिए वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव से ट्रेनिंग लेने जा रहे हैं।

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा ने तोड़ दिया है चेन्नई एक्सप्रेस का ये बड़ा रिकॉर्ड

कबीर खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म टीम इंडिया के पहले विश्वकप को जीतने की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में कपिल देव के किरदार को लेकर रणवीर सिंह व्यस्त हो गए हैं। इसके लिए वह पूर्व तेज गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू से भी कोचिंग ले रहे हैं।

ऋतिक रोशन के पिता ने कैंसर से जीती जंग, अब स्वस्थ हैं राकेश रोशन

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो रणवीर सिंह को खुद भारतीय तेज गेंदबाज कपिल देव ट्रेनिंग देने वाले हैं।बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग के दौरान कपिल देव रणवीर सिंह को बताएंगे कि उस वक्त उनके हाव-भाव कैसे थे और किस प्रकार वह गेंदबाजी या बल्लेबाजी किया करते थे।

लव रंजन की अगली फिल्म में एक साथ जोड़ी जमाएंगे रणबीर और दीपिका

गौरतलब है कि इन दिनों रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर इस दिनों शानदार प्रदर्शन कर रही है। वह अभी तक 200 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस कर चुकी है।

शादी के बाद दीपिका ने पति रणवीर सिंह पर लगाई ये तीन बड़ी पाबंदी, दूसरी वाली बहुत अहम