ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज रविवार, 6 जनवरी से सिडनी टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल आरंभ हो गया हैं. चौथे दिन का आगाज मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अपने तीसरे दिन के स्कोर 236 पर 6 के आगे से शुरू किया.
आप सभी को बताते चले, कि आज के दिन का खेल आधे घंटे पहले शुरू होना था. मगर तेज बारिश के चलते चौथे दिन के पहले सत्र का पूरा खले बारिश में ही धुल गया.
दूसरा सत्र से खेल हुआ आरम्भ
Image Credit : Getty Images
सिडनी टेस्ट के चौथे दिन का पहला ओवर दूसरे सत्र के दौरान देखने को मिला और सत्र के शुरुआत में ही टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पैट कमिंस को क्लीन बोल्ड कर टीम को सातवी सफलता दिलाई.
पैट कमिंस 84.3वे ओवर में 44 गेंदों के भीतर 25 रन बनाकर आउट हुए. मेलबर्न टेस्ट के दौरान काबिले तारीफ खेल दिखाने वाले पैट कमिंस ने अपनी पारी में 6 चौके भी लगाये.
यहाँ देखे कैसे शमी ने किया कमिंस का शिकार
BOWLED HIM! That's incredibly tough one for @patcummins30 off the bowling of @MdShami11 #AUSvIND
LIVE: https://t.co/jjKrkTRsoy pic.twitter.com/2Str8WXPMz— Telegraph Sport (@telegraph_sport) January 6, 2019
श्रृंखला हार की कगार पर ऑस्ट्रेलिया

आप सभी को बता दे, कि जैसे जैसे सिडनी टेस्ट के खत्म होता जा रहा हैं वैसे वैसे मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के अंतिम मैच जीतने के सपने पर पानी फिरता नजर आ रहा हैं. इतना ही नहीं, अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम यह टेस्ट मैच हार गयी या मुकाबला ड्रा हो गया, तो भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सीरीज जीतकर इतिहास रच देगी.
यह सबसे पहला मौका भी होगा, जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को उसकी घर में हराकर कोई टेस्ट श्रृंखला जीतने में सफलता हासिल करेगी.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीडियो: 84.3 ओवर में मोहम्मद शमी की इस आग उगलती गेंद पर चारो खाने चित हुए पैट कमिंस appeared first on SportzWiki Hindi.