भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वनडे टीम में खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुँच गएं हैं. उनको मैच प्रैक्टिस करते हुए भी देखा गया. इस खिलाड़ी की फैन पूरी दुनिया में मौजूद हैं. धोनी अपने फैन को कभी भी निराश नहीं करते हैं. ऐसा ही कुछ नजारा ऑस्ट्रेलिया में देखने मिला.
87 साल की बुजुर्ग महिला फैन का धोनी ने जीता ऐसे दिल

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अभ्यास करते नजर आएं. उसी दौरान इस खिलाड़ी को पता चला 87 साल की बुजुर्ग महिला उनकी बहुत बड़ी फैन है. फिर क्या था धोनी प्रैक्टिस के बाद उनके पास पहुँच गएं. वो भी उस समय वहीँ मौजूद थी.
धोनी ने इस फैन के साथ वक्त बिताया और बातें भी कीं. सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और उनके फैन के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. आप भी देखिये ये वीडियो.
यहाँ देखें वीडियो
Craze Level: MAHENDRA SINGH DHONI !
#MSDhoni #Dhoni #Fans #Craze #Demigod #Legend #AUSvIND #India #Australia @msdhoni @seemantlohani @mihir_diwakar pic.twitter.com/SxrYQPxLDR
— Aabhas Raj (@msdhoniaddicted) January 9, 2019
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय सीरीज जीतने का भारत के पास सुनहरा मौका

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, ऑलराउंडर केदार जाधव और मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाती रायडू सिडनी में होने वाले पहले वनडे से पहले मैदान पर जमकर पसीना बहाया और एससीजी में ट्रेनिंग की.
भारतीय टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी टीम के साथ जुड़ चुके हैं. भारतीय टीम के पास इस बार इतिहास रचने का शानदार मौका है. भारत आज तक ऑस्ट्रेलिया के सरजमी पर कभी भी उनके खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में जीत हासिल नहीं कर पाई है. टेस्ट सीरीज में जीत के बाद भारत यहाँ भी इतिहास रच सकती है. कागज पर भारतीय टीम काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है.
बता दें,विश्व कप 2019 से पहले गेंदबाजी के बोझ से निपटने के लिए सभी तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट में खेलने वाले जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए आराम दिया गया है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अभ्यास मैच के बाद 87 साल की महिला क्रिकेटर से मिले महेंद्र सिंह धोनी, किया कुछ ऐसा वीडियो हुआ वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.


