Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिछली 8 वनडे पारीयों से फ्लॉप हो रहे धवन, यह नई जोड़ी कर सकती है तीसरे वनडे में पारी की शुरुआत

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

मेलबर्न में खेले जाने वाले सीरीज के इस तीसरे व निर्णायक वनडे मैच में भारतीय टीम एक नई ओपनिंग जोड़ी के साथ पारी की शुरूआत कर सकती है.

पिछली 8 वनडे पारियों से फ्लॉप चल रहे, धवन को किया जा सकता है बाहर 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन पिछली 8 पारियों से अर्धशतक नहीं लगा पाए है. शिखर धवन का वनडे फॉर्म बहुत ज्यादा खराब है.

एशिया कप के फाइनल मैच में भी वह जल्दी आउट हो गए थे. वहीं इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी वह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी और एडिलेड वनडे में भी वह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे.

खराब फॉर्म के कारण शिखर धवन को मेलबर्न वनडे से बाहर किया जा सकता है. वह लगातार भारतीय टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने में नाकाम हो रहे है. जिसके चलते भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली उन्हें टीम से बाहर कर सकते है

रोहित के साथ कार्तिक को मिल सकता है ओपनिंग का मौका 

मेलबर्न में खेले जाने वाले वनडे मैच में रोहित शर्मा के साथ दिनेश कार्तिक को ओपनिंग के लिए भेजा जा सकता है. धवन के स्थान पर केदार जाधव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

जाधव को जहां नंबर-6 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है. वहीं दिनेश कार्तिक बतौर ओपनर बल्लेबाज यह मैच खेल सकते है. दिनेश कार्तिक पहले भी भारतीय टीम के लिए ओपनिंग कर चुके है.

धवन के बाद दिनेश कार्तिक ही एकमात्र ओपनिंग का विकल्प 

फिलहाल भारतीय टीम के पास बैक-अप ओपनर नहीं है, क्योंकि केएल राहुल को जहां सस्पेंड किया गया है. वहीं शुभमन न्यूजीलैंड दौरे से भारतीय टीम के साथ जुड़ने वाले है, इसलिए इन दोनों बैक-अप ओपनर की गैरमौजूदगी में दिनेश कार्तिक को रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरूआत का मौका दिया जा सकता है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पिछली 8 वनडे पारीयों से फ्लॉप हो रहे धवन, यह नई जोड़ी कर सकती है तीसरे वनडे में पारी की शुरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.