Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शुरूआती 8 वनडे मैचों में कोहली और रोहित की कप्तानी की तुलना, जाने कौन कप्तान हैं बेस्ट ?

पांच मैचों की इस वनडे सीरीज का चौथा वनडे मैच 31 जनवरी को हैमलिटन के सेडोन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. इस चौथे वनडे मैच के लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार है.

इस मैच में भारत को अपने कप्तान विराट कोहली के बिना ही खेलना होगा. दरअसल, नियमित कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई ने अंतिम दो वनडे मैच और तीन मैचों की टी-20 सीरीज से आराम दिया हुआ हैं. विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे.

रोहित ने शुरूआती 8 वनडे मैचों में से 7 जीते 

बता दें, कि रोहित शर्मा का कप्तानी रिकॉर्ड शानदार है. वह अबतक भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में कुल 8 मैच में कप्तानी कर चुके हैं. जिसमे उन्होंने 7 मैचों में भारत को जीत दिलाई है. रोहित का भारत की वनडे क्रिकेट की कप्तानी में 87.50 का शानदार जीत प्रतिशत है. सिर्फ एक मैच ही उनकी कप्तानी में भारत ने हारा है.

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने कुल 12 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमे से भारत ने 11 मैच जीते है और सिर्फ एक मैच ही हारा है. रोहित का भारत की टी-20 क्रिकेट की कप्तानी में 91.66 का शानदार जीत प्रतिशत है.

रोहित ने शुरूआती 8 वनडे मैचों में से 6 जीते 

विराट कोहली की कप्तानी में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन अबतक शानदार रहा हैं. कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंची थी. विराट कोहली को अपने शुरूआती 8 वनडे मैचों की कप्तानी में से 6 वनडे मैचों में जीत हासिल हुई थी.

वहीं विराट कोहली अबतक कुल 63 मैच में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं. जिसमे से भारत की टीम ने 47 मैच जीते हैं और मात्र 14 मैच हारे हैं. कोहली की कप्तानी में अबतक एक मैच टाई रहा है और एक मैच बेनतीजा रहा है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post शुरूआती 8 वनडे मैचों में कोहली और रोहित की कप्तानी की तुलना, जाने कौन कप्तान हैं बेस्ट ? appeared first on SportzWiki Hindi.