Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया के इन 8 दिग्गज क्रिकेटर्स की पत्नियां शादी से पहले करती थीं यह काम

किसकी किस्मत कब चमक जाए, यह कोई नहीं जानता है। जिस तरह से किसी एक फिल्म के हिट होते ही आम इंसान भी स्टार हो जाता है। उसी तरह क्रिकेट का केवल एक मैच खिलाड़ी की किस्मत बदलकर रख देता है। ICC की जर्सी मिलते ही उस खिलाड़ी की लाइफ स्टाइल और पर्सनल लाइफ भी सेलिब्रिटीज जैसी ही हो जाती है। ऐसे में इनकी पत्नियां कैसे साधारण जिंदगी बिता सकती हैं। इस स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि शादी से पहले टीम इंडिया के इन क्रिकेटर्स की पत्नियों का प्रोफेसन्स क्या थे।

1-हरभजन सिंह-गीता बसरा

हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा शादी से पहले मॉडलिंग करती थी। इसके अलावा इन्होंने द ट्रेन और दिल दिया है जैसी बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग भी की।

2-जहीर खान-सागरिका

जहीर खान और सागरिका घाटगे की जोड़ी कमाल की है। शादी से पहले सागरिका भी बॉलीवुड अभिनेत्री थीं। सागरिका रश, इरादा तथा चक दे इंडिया जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

3-सुरेश रैना-प्रियंका

हरफनमौला बल्लेबाज सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना एक बैंकर हैं। शादी से पहले वह विप्रो जैसी कंपनियों में काम कर चुकी हैं।

4-वीरेंद्र सहवाग-आरती

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की खूबसूरत पत्नी आरती शादी से पहले पब्लिक रिलेशनशिप ऑफिसर काम करती थीं।

5-सचिन तेंदुलकर-अंजलि

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि पेशे से डॉक्टर हैं। वह सचिन के अच्छे-बुरे वक्त में साए की तरह साथ नजर आईं।

6-रोहित शर्मा-रीतिका

एक दिवसीय मैच में तीन बार दोहरा शतक लगा चुके रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका शादी से लेकर अब तक बतौर सेलिब्रिटी स्पोर्ट्स मैनेजर का काम करती हैं।

7-महेंद्र सिंह धोनी-साक्षी

माही और साक्षी की लव स्टोरी एम एस धोनी की बायोपिक में सभी लोग देख चुके हैं। शादी से पहले साक्षी कोलकाता के ताज होटल में बतौर ट्रेनी काम कर रही थीं।
8-शिखर धवन-आयशा मुखर्जी

शिखर धवन की पत्नी आयशा ऑस्ट्रिया की प्रोफेशनल बॉक्सर हैं। आयशा और शिखर धवन की लव स्टोरी फेसबुक से शुरू हुई थी।



Herald