Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बोल्ट के झटकों से भारत 92 रन पर ढेर, रोहित ने बना डाला ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार को हेमिल्टन में खेले जा रहे चौथे वनडे में मैदान पर उतरने के साथ ही अपने नाम एक रिकॉर्ड कर लिया है। इसके साथ ही वह 200 एकदिवसीय मैच पूरे करने वाले 15वें भारतीय खिलाड़ी बन गए।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 2007 में 23 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ अपना वनडे करियर शुरू किया था। रोहित ने लगभग 12 साल बाद 200 वनडे पूरे किए। रोहित ने अब तक 200 मैचों में 47.88 के औसत और 22 शतकों तथा 39 अर्धशतकों की मदद से 7806 रन बनाए हैं।

हुआ खुलासा, इस कारण कीवी दौरे पर शानदार कैच पकडऩे में सफल रहे थे हार्दिक पांड्या

अपने करियर के 200वें वनडे में वह ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके और 23 गेंदें खेलने के बाद केवल 7 रन ही बना सके। न्यूजीलैंड के बोल्ट और ग्रेंडहोमे की कातिलाना गेंदबाजी के सामने इस मैच में भारतीय टीम 30.5 ओवर में केवल 92 रन ही ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की ओर बोल्ट ने दस ओवर में 21 रन देकर सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। जबकि गे्रंडहोमे ने इतने ही ओवरों में 25 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

जहीर खान ने द फेरिट क्रिकेट बैश की करी शुरुआत, ये स्टार क्रिकेटर्स करेंगे खिलाड़ियों का मार्गदर्शन

भारतीय टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका। उसकी ओर से सबसे ज्यादा 18 रन दसवें नम्बर के बल्लेबाज यजुवेन्द्र चहल ने बनाए। जबकि हार्दिक पांड्या ने 16, कुलदीप यादव ने 15 और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 13 रन का योगदान दिया।