ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे मेलबर्न में खेले जा रहे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। पहले दोनों मैच में 288 और 298 का स्कोर बनानी वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच में सिर्फ 230 रन ही बनाये। भारत के लिए सीरीज में पहला मैच खेल रहे युजवेंद्र चहल ने 6 विकेट लिए। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार ने उनका अच्छा साथ दिया।
शमी ने 250 इंटरनेशनल विकेट पूरे

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आज मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को आउट करने के साथ ही अपने 250 इंटरनेशनल विकेट पूरे किये। इससे पहले ज़हीर खान, अजीत अगरकर समेत कई भारतीय तेज गेंदबाज यह कारनामा कर चुके हैं।
शमी ने अभी तक 40 टेस्ट मैच में 144 विकेट, 55 वनडे मैच में 99 विकेट और 7 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 8 विकेट हैं। इस मैच में मैक्सवेल के बाद उन्होंने बिली स्टैनलेक को भी पवेलियन भेजा।
वनडे क्रिकेट में 99 विकेट

मोहम्मद शमी 2012 से 2015 विश्व कप तक भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज थे। विश्व कप में भी वह चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। हालाँकि, उनके बाद उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
इस मैच में दो विकेट लेने के साथ ही वनडे क्रिकेट में उनके 99 विकेट हो गये हैं। उन्होंने 55 मैच की 54 पारी में करीब 26 की औसत से विकेट चटकाए हैं। 35 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
99 के चक्कर में फंसे

मोहम्मद शमी अब 99 के चक्कर में फंस गये हैं। आज मैच में उन्हें अगर तीन विकेट मिलता तो 100 विकेट पूरे हो जाते लेकिन उन्हें अब इसके लिए 23 जनवरी तक का इंतजार करना पड़ेगा। वह भारत की तरफ से 100 वनडे विकेट लेने वाले 20वें गेंदबाज बन सकते हैं।
भारत के लिए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम दर्ज है। कुंबले ने 269 मैच में 334 विकेट चटकाए हैं। इस सूची में इसके बाद जवागल श्रीनाथ और अजीत अगरकर का नाम आता है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post मेलबर्न वनडे में 99 के चक्कर में फंसे मोहम्मद शमी, करना पड़ेगा लंबा इंतजार appeared first on SportzWiki Hindi.